Entertainment

माइकल जैक्सन फिर होंगे जिंदा! बड़े पर्दे पर लौटेगा किंग ऑफ पॉप का जादू, भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे लीजेंड का किरदार

संगीत जगत के बेताज बादशाह, माइकल जैक्सन, की बायोपिक ‘Michael’ का मोस्ट अवेतेड टीज़र आख़िरकार रिलीज़ हो ही गया. और इसने इंटरनेट पर मानो भूचाल ला दी है. इस फ़िल्म की सबसे बड़ी चर्चा का विषय हैं, खुद माइकल जैक्सन के भतीजे, जाफ़र जैक्सन, जो अपने चाचा की भूमिका में नज़र आ रहे हैं. और यकीन मानिए, उनका ट्रांसफॉर्मेशन आपको सोचने पर मजबूर कर देगा की कही ये माइकल ही तो नही.

मूनवॉक का ‘मास्टरस्ट्रोक: जाफ़र जैक्सन ने रच दिया ‘इतिहास

लगभग डेढ़ मिनट के इस टीज़र में जाफ़र जैक्सन ने माइकल की हर बारीकी को पकड़ा है. जाफ़र ने न सिर्फ़ माइकल के आइकॉनिक लूक को अपनाया है, बल्कि उनकी पतली आवाज़, और वो ‘थ्रिलर’ वाला जादू सबसे ख़ास, उनके सिग्नेचर ‘मूनवॉक’ और स्टेज की ज़बरदस्त ऊर्जा को भी जीवित कर दिया है.

टीज़र एक पॉवरफुल मेसेज के साथ समाप्त होता है: “Honour your past and embrace the future” अपने अतीत का सम्मान करें और भविष्य को गले लगाएँ। ये संकेत देता है कि फ़िल्म उनकी सफलता के साथ-साथ उनके जीवन के विवादों को भी ईमानदारी से पेश करेगी.

हॉलीवुड के ‘A-लिस्ट’ दिग्गज भी सामिल है लिस्ट में

‘Michael’ सिर्फ एक भावनात्मक कहानी नहीं है, बल्कि एक सिनेमाई मास्टरपीस होने का वादा कर रही है. इसे ‘ट्रेनिंग डे’ और ‘द इक्वलाइज़र’ जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले दिग्गज डायरेक्टर एंटोनी फुक्वा के निर्देशन में बनी है .इसकी स्क्रिप्ट ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक जॉन लोगन ने लिखी है, जिनकी कलम से ‘ग्लैडिएटर’ और ‘द एविएटर’ जैसी महान फिल्में निकली हैं.

इन दिग्गजों की टीम ने वादा किया है कि ये फ़िल्म माइकल जैक्सन के कलात्मक जीनियस, उनकी सफलताओं और उनके जीवन के मुश्किल पहलुओं को भी पर्दे पर लाएगी.

सोशल मीडिया पर फैंस जाफ़र की एक्टिंग और डांस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. कई यूज़र्स ने लिखा है कि जाफ़र को देखना ऐसा है जैसे माइकल जैक्सन वापस आ गए हों. ये टीज़र माइकल की क्रिएटिव जर्नी, उनके बचपन के ग्रुप ‘जैक्सन 5’ के शुरुआती दिनों से लेकर उनकी टॉप की सफलता तक की झलक दिखाता है.

news desk

Recent Posts

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

19 minutes ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

22 minutes ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

55 minutes ago

Manpal Badli Story: उम्रकैद से पैरोल, फर्जी पासपोर्ट और कंबोडिया तक पहुंचा गैंगस्टर, छह साल बाद ऐसे खुली पहचान

हरियाणा के झज्जर के बादली गांव का रहने वाला मैनपाल उर्फ मैनपाल बादली पुलिस रिकॉर्ड…

2 hours ago

क्या इस बार भी बच पाएगा विजय सलगांवकर का परिवार? 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में भूचाल लाने आ रही है ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’!

सिनेमा प्रेमियों के लिए साल का सबसे बड़ा थ्रिलर परदे पर लौटने को तैयार है।…

2 hours ago

CEC Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 3 दिन का प्लान, सड़क से संसद तक घेरने की तैयारी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्ष का विरोध अब सड़क से…

2 hours ago