Trending News

Meta Layoffs 2026: ‘AI-first’ रणनीति का असर, 8000 कर्मचारियों की छुट्टी,Google-Amazon में भी बढ़ सकती है छंटनी

दुनिया की दिग्गज टेक जाइंट और फेसबुक की पैरेंट कंपनी, Meta एक बार फिर बड़े लेवल पर छंटनी यानी “ले-ऑफ” की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की कंपनी अपने ग्लोबल वर्कफोर्स से करीब 8,000 से ज्यादा की कर्मचारियों की छुट्टी कर सकती है। यह आंकड़ा कंपनी के कुल वर्कफोर्स का लगभग 10 परसेंट है।

20 मई को गिर सकती है गाज


Meta इस छंटनी को 20 मई 2026 तक कर सकती है। कंपनी के अंदर चल रहे इस बड़े रीस्ट्रक्चरिंग का असर दुनिया भर में फैले इसके अलग-अलग डिपार्टमेंट्स पर पड़ना तय माना जा रहा है।

AI बना नौकरियों में कटौती का विलेन


Meta के इस शॉकिंग कदम के पीछे सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरफ कंपनी का बढ़ता झुकाव है। कंपनी अब अपना पूरा फोकस और पैसा ट्रैडिशनल सोशल मीडिया ऑपरेशंस से हटाकर AI-बेस्ड प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर लगा रही है।

कंपनी उन रोल्स को खत्म कर रही है जो उसके फ्यूचरिस्टिक ‘AI-फर्स्ट’ विजन में फिट नहीं बैठते। Meta का टारगेट अपनी ऑपरेशनल कॉस्ट को कम करना और एक छोटी लेकिन टेक-सैवी टीम के साथ काम करना है।

क्या यह सिर्फ शुरुआत है?


इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये इस साल का आखिरी ले-ऑफ नहीं होगा। कंपनी की अग्रेसिव स्ट्रेटजी को देखते हुए साल के आखिर तक और भी लोग पिंक स्लिप देख सकते हैं। चर्चा तो यह भी थी कि कंपनी 20% वर्कफोर्स कम करने वाली थी, जिसे फिलहाल 10% पर रोका गया है।

टेक वर्ल्ड में ‘अनिश्चितता’ का नया दौर


Meta का यह फैसला केवल एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी ग्लोबल टेक इंडस्ट्री के बदलते मूड को दिखाता है। Google, Amazon और Microsoft जैसी कंपनियां भी AI रेस में बने रहने के लिए अपने वर्कफोर्स में लगातार बदलाव कर रही हैं।

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है की कुल मिलाकर, Meta एम्प्लॉइज के लिए आने वाला महीना काफी मुश्किल भरा होने वाला है, क्योंकि कंपनी अपने ‘ईयर ऑफ एफिशिएंसी’ को अब नेक्स्ट लेवल पर ले जा रही है।

news desk

Recent Posts

उदित, मयंद और रिकी उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ । पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने…

1 minute ago

पश्चिम बंगाल: आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का खड़गपुर से तबादला, वीडियो में धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल पर खड़ा हुआ था विवाद

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और खड़गपुर की…

10 minutes ago

गुरुग्राम बाइक हिट एंड रन केस में सिया का नया वीडियो, बोलीं-‘टक्कर के बाद एक सेकेंड भी नहीं रुके’, उठाए कई सवाल

गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट एंड रन मामले में बाइक राइडर सिया ने नया वीडियो…

23 minutes ago

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

18 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

18 hours ago