अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लेकर पूरे विश्व में जबरदस्त क्रेज है, और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं. विश्व फुटबॉल जगत में मेसी को बहुत सम्मान और प्यार मिलता है, लेकिन भारत में उनके प्रति जो दीवानगी देखने को मिलती है, वह और भी अद्भुत है.
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अगले महीने होने वाले ‘GOT INDIA Tour 2025’ के इवेंट में आने की हामी भर दी है. मेसी हैदराबाद आने वाले हैं. हैदराबाद भारत में उनका चौथा पड़ाव होगा.
अगर आप मेसी के दीवाने हैं और उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, यदि आप मेसी के साथ नाश्ता करना या उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको भारी-भरकम रकम खर्च करनी पड़ सकती है।
सोशल मीडिया पर मेसी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और उनके साथ सेल्फी लेने की चर्चा भी खूब हो रही है। Media रिपोर्ट्स के अनुसार, मेसी के साथ फोटो सेशन और मुलाकात करने की इच्छा रखने वालों को इसके लिए लगभग 95 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी अपने भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से करेंगे। इसके बाद वह हैदराबाद, मुंबई और अंत में नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहाँ उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की भी उम्मीद है.
मेसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा:
“
भारत से मिले प्यार के लिए धन्यवाद. ‘GOT India Tour’ कुछ ही हफ़्तों में शुरू हो रहा है. मुझे यह बताते हुए खुशी है कि कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के साथ अब हैदराबाद को भी मेरे दौरे में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही मिलते हैं इंडिया!”
हैदराबाद को दौरे में शामिल करने का निर्णय अर्जेंटीना के कोच्चि में प्रस्तावित दोस्ताना मैच के रद्द होने के बाद लिया गया. यह मैच 17 नवंबर को होना था, जिसकी घोषणा केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहमान ने की थी.
नए कार्यक्रम के अनुसार, मेसी देश के चारों दिशाओं पूर्व में कोलकाता, दक्षिण में हैदराबाद, पश्चिम में मुंबई और उत्तर में दिल्ली का दौरा करेंगे.
दौरे के आयोजक सताद्रू दत्ता ने पीटीआई को बताया कि हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम या तो गाचीबावली स्टेडियम या राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा। उनके अनुसार, हैदराबाद में एक सेलिब्रिटी मैच, फुटबॉल क्लिनिक, सम्मान समारोह और संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार, मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से हैदराबाद, 14 दिसंबर को मुंबई और 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे, जहाँ वे अपने दौरे का समापन करेंगे.
यूरोपीय देश Sweden से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की…
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…
अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…
बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…
आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…