Trending News

मवाना में “I Love Muhammad” लिखा हुआ पोस्टर से बढ़ा तनाव, 5 गिरफ्तार – सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मेरठ (उत्तर प्रदेश): मेरठ ज़िले के मवाना कस्बे में शुक्रवार देर रात एक ऐसा मामला सामने आया जिसने स्थानीय समुदाय में विवाद और तनाव पैदा कर दिया. मवाना के मुख्य चौराहे पर “I Love Muhammad” लिखा हुआ पोस्टर लगाया गया, जिसे शनिवार सुबह लोगों ने देखा और आपत्ति जताई. विरोध बढ़ने पर मौके पर प्रदर्शन शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मवाना थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम इदरीश, तसलीम, रिहान, गुलफाम और हारून हैं. इन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जो सार्वजनिक शांति भंग करने से संबंधित है. थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि अगर इस प्रकरण में अन्य किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पोस्टर हटाया गया, पुलिस बल तैनात

विवाद के बाद प्रशासन ने पोस्टर को तुरंत हटवा दिया और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया. संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सहयोग बनाए रखें.

प्रशासन और पुलिस मिलकर स्थिति को सामान्य और शांतिपूर्ण बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि मवाना कस्बा जल्द सामान्य हालात में लौट सके और लोग सुरक्षित महसूस करें.

news desk

Recent Posts

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

48 minutes ago

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

11 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

14 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

15 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

16 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

16 hours ago