दर्दनाक हादसे में मथुरा से लौट रहे तीन दोस्तों की ईको वैन बस से टकराई, मौके पर ही मौत, बस चालक फरार!
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार देर रात एक भयावह सड़क दुर्घटना ने इलाके को सदमे में डाल दिया. बीसलपुर रोड पर एक ईको वैन सामने से आ रही बस से आमने-सामने टकरा गई, जिसकी चपेट में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. हादसे में 10 अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों में पीलीभीत जिले के तीन युवक शामिल हैं, जो मथुरा से अपने गांव लौट रहे थे.
कैसे हुआ हादसा ?
घटना शनिवार रात करीब 1:30 बजे भुता थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर हुई. जानकारी के मुताबिक, ईको वैन तेज गति से ओवरटेक करने की कोशिश में बस से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज़ थी कि वैन का अगले हिस्से के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए. अंदर फंसे यात्रियों को निकालने में फायर ब्रिगेड को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. सूचना मिलते ही भुता थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.फायर अधिकारी एसआई उदयराज के नेतृत्व में टीम ने कटर मशीन से वैन का दरवाजा काटा और घायलों को बाहर निकाला.
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान राकेश (पुत्र विजय बहादुर, ग्राम खगड़िया), गौरव (पुत्र सियाराम, ग्राम लहुआ, थाना देवरिया) और जितेंद्र (पुत्र मनुराम, ग्राम खदेवा खुर्रा, थाना बिलसंडा) के रूप में हुई है. राकेश वैन का चालक था, जो बरेली से बीसलपुर की ओर सवारियां भर रहा था. तीनों दिवाली परिवार के साथ मनाने मथुरा से पीलीभीत अपने गांव जा रहे थे. हादसे की खबर मिलते ही तीनों के गांवों में मातम छा गया.
पुलिस जांच, बस चालक फरार
भुता थाना प्रभारी के अनुसार, सड़क हादसे की मुख्य वजह वैन की तेज रफ्तार और ओवरटेक का प्रयास था. बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं. बस को जब्त कर लिया गया है और वैन के परिजनों के बयान दर्ज हो रहे हैं. सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि बीसलपुर रोड पर अक्सर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हादसे होते हैं.
लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले ही मैच में हार गई।…
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पश्चिम एशिया में गहराते समुद्री संकट को…
मुंबई/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आक्रामक बयान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था सहित भारतीय शेयर…
बॉलीवुड में बायोपिक्स का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम.एस. धोनी और…
वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके…