Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; शॉर्ट सर्किट की आशंका
Trending Newsराज्य

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; शॉर्ट सर्किट की आशंका

news desk
Last updated: March 16, 2026 10:17 am
news desk
Share
SHARE

ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस अस्पताल में सोमवार तड़के आग लग गई। यह हादसा बेहद दर्दनाक रहा और आग की चपेट में आने से 10 मरीजों की मौत हो गई। इस भीषण अग्निकांड से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद आईसीयू में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे वहां भर्ती गंभीर मरीजों की हालत और बिगड़ गई। उस समय ट्रॉमा आईसीयू, उससे सटे दूसरे आईसीयू और पहली मंजिल के वार्ड में कुल 23 मरीज भर्ती थे। इनमें से सात मरीजों की मौत आग और धुएं की चपेट में आने से हो गई।

इसके बाद अन्य मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड और आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को बचाने के दौरान अस्पताल के कई कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। साथ ही राहत और बचाव अभियान चलाते हुए आईसीयू में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फिलहाल अस्पताल परिसर में पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

हादसे की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Cuttack Hospital Fire, Cuttack News, Emergency Fire Incident, Fire Accident Cuttack, Health Infrastructure India, Hospital Fire Incident, Hospital Safety, India Hospital Fire, Medical College Fire, Odisha Hospital Fire, Odisha News, Patient Deaths Hospital Fire, SCB Medical College Cuttack, SCB Medical College Fire, Short Circuit Fire
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राज्यसभा चुनाव 2026: तीन राज्यों की 11 सीटों पर मतदान, क्रॉस-वोटिंग से तय होगी लड़ाई
Next Article केवीजीएन क्लब ने स्मैश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से दी शिकस्त

फीचर

View More

ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हवाई हमलों की खबरें सामने आ…

By news desk 5 Min Read

जेन-Z आंदोलन से सत्ता तक आरएसपी… नई सरकार बनने के बाद भारत-नेपाल रिश्तों में क्या बदल सकता है?

नेपाल की राजनीति में 5 मार्च 2026 के आम चुनावों ने ऐसा…

8 Min Read
स्माइलिंग बुद्धा परमाणु परीक्षण 1974

जब अमेरिका ने भारत को न्यूक्लियर पॉवर बनने से रोका था। जवाब में ‘बुद्ध मुस्कुराए’ और बदल गई दुनिया की परमाणु नीति!

18 मई, 1974। पोखरण। सुबह के साढ़े आठ बजे के आसपास, रेत…

6 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Meta ने बदले Facebook के कंटेंट नियम
Trending Newsअन्य

Facebook पर कॉपी कंटेंट डालने वालों की खैर नहीं, Meta ने लागू किए नए नियम;क्रिएटर्स के लिए बड़ी राहत

अगर आप Meta के प्लेटफॉर्म Facebook पर कंटेंट बनाते हैं, तो अब आपके लिए एक राहत की खबर है। सोशल…

3 Min Read
नामांकन पर पुराना विवाद फिर चर्चा में
Trending News

पूर्व CJI रंजन गोगोई की राज्यसभा से विदाई, 6 साल में न ज्यादा सवाल न ज्यादा बहस; नामांकन पर पुराना विवाद फिर चर्चा में

भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई का संसदीय कार्यकाल आज समाप्त हो गया। 16 मार्च…

3 Min Read
लखनऊ में सीएम योगी आवास योजना अनुदान
Latest Newsराज्य

लखनऊ में CM योगी का बड़ा ऐलान, 90 हजार लाभार्थियों को अनुदान; माफिया कब्जे वाली जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे घर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आवास योजनाओं को लेकर सरकार ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री…

3 Min Read
ममता बनर्जी Vs शुभेंदू अधिकारी
Trending Newsसियासी

ममता बनर्जी Vs शुभेंदू अधिकारी! भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी को उतार कर ममता को घेरने की कोशिश, 2021 में भी दे चुके हैं शिकस्त

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। Bharatiya Janata Party (बीजेपी) ने…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?