Trending News

आजाद मैदान खाली कराने पहुंची पुलिस और जरांगे समर्थकों में झड़प, जरांगे ने कहा – मांगे पूरी होने तक नहीं हटेंगे

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद आजाद मैदान खाली कराने के लिए मराठा आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल के समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई. हालांकि पुलिस प्रशासन आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से मैदान खाली करने की अपील करता रहा.

इसी बीच जरांगे पाटिल ने बड़ा ऐलान करते हुए समर्थकों से कहा कि आंदोलनस्थल से गाड़ियां लेकर आए लोग मुंबई से बाहर चले जाएं और केवल 5,000 लोग ही मैदान में रहें. लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया कि सभी प्रदर्शनकारियों को मैदान खाली करना होगा. आंदोलनकारियों का कहना है कि वे तभी हटेंगे जब खुद जरांगे पाटिल निर्देश देंगे.

दरअसल, जरांगे पाटिल मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में 10% आरक्षण देने की मांग पर अड़े हैं और उन्होंने सरकार से मराठों को कुंभी जाति के रूप में मान्यता देने का प्रस्ताव जारी करने की अपील की है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा था कि आंदोलन ने शर्तों का उल्लंघन किया है और यह अब शांतिपूर्ण नहीं रहा. कोर्ट ने जरांगे और उनके समर्थकों को मंगलवार तक आजाद मैदान और आसपास के क्षेत्रों को खाली करने का अल्टीमेटम दिया था.

पुलिस के अनुसार, आंदोलन की अनुमति केवल एक दिन और अधिकतम 5,000 लोगों के लिए थी, लेकिन करीब 35,000 से 45,000 लोग मैदान और आसपास की सड़कों पर जुट गए, जिससे ट्रैफिक जाम और सार्वजनिक असुविधा हुई. आंदोलनकारियों की ओर से वकील सतीश मानेशिंदे कोर्ट में पक्ष रखेंगे.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

8 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

11 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

12 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

13 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

13 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

14 hours ago