Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: नवंबर में जेब पर असर डालने वाले बड़े बदलाव: LPG सस्ता, आधार अपडेट चार्ज में राहत, जाने और क्या-क्या हुआ सस्ता…
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > नवंबर में जेब पर असर डालने वाले बड़े बदलाव: LPG सस्ता, आधार अपडेट चार्ज में राहत, जाने और क्या-क्या हुआ सस्ता…
Trending Newsअन्य

नवंबर में जेब पर असर डालने वाले बड़े बदलाव: LPG सस्ता, आधार अपडेट चार्ज में राहत, जाने और क्या-क्या हुआ सस्ता…

news desk
Last updated: November 1, 2025 12:19 pm
news desk
Share
फोटो
फोटो
SHARE

नवंबर की शुरुआत के साथ ही आम जनता की जेब से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो गए हैं. इस महीने एलपीजी से लेकर आधार कार्ड, बैंकिंग नियमों और जीएसटी तक में नई नीतियां लागू हो चुकी हैं, जो सीधे आम लोगों के मासिक बजट को प्रभावित करेंगी. आइए जानते हैं कि 1 नवंबर से क्या-क्या बदल गया है —

LPG सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल डिस्ट्रीब्यूटिव कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 5 रुपये कम होकर दिल्ली में ₹1590.50 हो गई है. हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

आधार अपडेट पर घटे शुल्क, बच्चों को राहत

वहीं UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगने वाला ₹125 का शुल्क एक साल के लिए खत्म कर दिया है. वयस्कों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट करने पर अब ₹75 देने होंगे, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट की लागत ₹125 रखी गई है. साथ ही अब बिना किसी दस्तावेज़ के भी ऑनलाइन आधार डिटेल्स अपडेट की जा सकेंगी.

बैंक नामांकन का नया नियम

1 नवंबर से ग्राहकों को अपने बैंक खाते, लॉकर या सुरक्षित परिसंपत्तियों में अधिकतम चार लोगों को नामांकित करने की अनुमति मिल गई है. इस कदम का उद्देश्य आपात स्थिति में परिवारों के लिए धन तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और स्वामित्व विवादों से बचना है. साथ ही नॉमिनी जोड़ने या बदलने की प्रक्रिया भी पहले से आसान कर दी गई है.

जीएसटी स्लैब में बदलाव

सरकार ने 1 नवंबर से दो नए स्लैब सिस्टम लागू किए हैं. अब पहले वाले 12% और 28% के स्लैब हटा दिए गए हैं और लग्जरी या हानिकारक वस्तुओं पर 40% जीएसटी लगाया जाएगा. इस कदम से टैक्स प्रणाली को सरल बनाने की कोशिश की गई है.

NPS से UPS में स्विच करने की डेडलाइन बढ़ी

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS) में स्विच करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है. इससे कर्मचारियों को बदलाव पर विचार करने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिक समय मिलेगा.

पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की आखिरी तारीख

सभी केंद्रीय और राज्य सरकार के पेंशनर्स को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा. यह प्रक्रिया बैंक शाखा में जाकर या जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पूरी की जा सकती है. समय पर प्रमाणपत्र जमा न करने पर पेंशन भुगतान में देरी हो सकती है.

SBI कार्ड यूजर्स के लिए नए शुल्क

1 नवंबर से SBI कार्ड होल्डर्स को मोबिक्विक और क्रेड जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए की जाने वाली शिक्षा संबंधी पेमेंट्स पर 1% शुल्क देना होगा. साथ ही, डिजिटल वॉलेट में ₹1000 से अधिक की राशि ट्रांसफर करने पर भी 1% शुल्क लागू किया गया है.
कुल मिलाकर, नवंबर के ये बदलाव सीधे आम जनता की जेब और वित्तीय प्रबंधन को प्रभावित करेंगे. ऐसे में जरूरी है कि लोग समय पर अपडेट रहें और अपनी वित्तीय योजनाओं को उसी अनुसार एडजस्ट करें.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #aadhar, #BankingNews, #BankingSector, #BankingServices, #BreakingNews, #deadline, #economicpolicy, #EconomyUpdate, #FinanceNews, #FinancialPlanning, #Government, #governmentpolicy, #governmentrule, #GST, #GSTBenefits, #gstitemslist, #gstslab, #indianpresshouse, #lpj, #PensionRules, #PolicyDiscussion, #PolicyMaking, #SBI, #uidai
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article इस वीकेंड आईं ये फिल्में और वेब सीरीज फंतासी, एक्शन और हॉरर का फुल डोज़: 1-2 नवंबर के वीकेंड पर OTT पर रिलीज़ हो रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज़
Next Article नीतीश कुमार की चुप्पी एनडीए घोषणा पत्र कुछ मिनटों के चुनावी घोषणापत्र कार्यक्रम में नीतीश की चुप्पी से सुलग रही बिहार की सियासत! चुनाव बाद टूटेगी NDA या बिखरेगी JDU?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

पैनिक अटैक के दौरान शरीर क्या संकेत देता है?
Trending Newsलाइफस्टाइल

बार-बार घबराहट, तेज धड़कन और सांस फूलना? जानिए पैनिक अटैक क्या है और इससे कैसे संभलें

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। काम का दबाव,…

3 Min Read
आलिया भट्ट का यह एयरपोर्ट लुक है परफेक्ट इंस्पिरेशन
EntertainmentTrending News

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया भट्ट से बेहतर इंस्पिरेशन शायद…

2 Min Read
इस्लामिक नाटो बैठक पाकिस्तान
Trending Newsवर्ल्ड

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। Pakistan एक बड़ी पहल…

3 Min Read
ग्लोबल मार्केट गिरावट मिडिल ईस्ट संकट
Trending Newsबाजार

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर भारत तक साफ नजर आ…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?