Trending News

वोटिंग से पहले मोहनिया सीट पर महागठबंधन की हार? बीजेपी की शिकायत पर आरजेडी उम्मीदवार का रद्द हुआ नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन चुनाव आयोग ने अमान्य घोषित कर दिया है. आयोग ने उन्हें उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया है.

बीजेपी ने की थी जांच की मांग

दरअसल, श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से आरजेडी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था. लेकिन बीजेपी ने आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की निवासी नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं. बीजेपी का तर्क था कि आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का बिहार का मूल निवासी होना आवश्यक है.

चुनाव आयोग ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए श्वेता सुमन के दस्तावेजों की जांच कराई. जांच में पता चला कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने पते के रूप में यूपी के चंदौली जिले के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख किया था. इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया, लेकिन आयोग ने इसे पर्याप्त साक्ष्य नहीं माना और उनका नामांकन रद्द कर दिया.

श्वेता सुमन ने कहा- ‘बीते 20 सालों से रह रही हूं बिहार में’

नामांकन रद्द होने के बाद नाराज श्वेता सुमन ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को मुझसे और मेरी पार्टी से डर है. वे जानबूझकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं. सोचिए, एक उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है.’ उन्होंने आगे कहा कि वो बीते 20 साल से बिहार में रह रही हैं और यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है.

इससे पहले वीआईपी प्रत्याशी का नामांकन हुआ था रद्द

इससे पहले, महागठबंधन के एक और उम्मीदवार को झटका लगा था जब विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन मोतिहारी की सुपौली सीट से तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दिया गया था. लगातार दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से इन सीटों पर महागठबंधन की स्थिति कमजोर और एनडीए की स्थिति मजबूत होती दिख रही है.

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

5 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

5 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

5 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

10 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

10 hours ago