Trending News

मध्य प्रदेश की मंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई 46 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार! सतना पुलिस की कार्रवाई से बढ़ी हलचल !

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 किलो से अधिक गांजा बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत नौ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में अनिल बागरी भी शामिल है, जो प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सगा भाई है। इस खुलासे के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।


गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात माता मोड़ इलाके में दबिश दी, जहां एक टीन शेड में मादक पदार्थ छिपाए जाने की जानकारी मिली थी।

तलाशी के दौरान धान की बोरियों के नीचे से चार बड़े बोरे बरामद किए गए, जिनमें 12–12 पैक में गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से अनिल बागरी और पंकज सिंह को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा आरोपी शैलेंद्र उर्फ सोम राजावत पहले से ही गांजा तस्करी के दूसरे मामले में जेल में है।


एएसपी प्रेमलाल कुर्वे के अनुसार, पैकिंग और छिपाने का तरीका यह संकेत देता है कि यह किसी संगठित तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है। प्रारंभिक पूछताछ में पंकज सिंह ने गांजा अनिल बागरी और शैलेंद्र राजावत से लाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है और नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

मामला तब और चर्चा में आ गया जब पत्रकारों ने पूछे सवाल पर मंत्री प्रतिमा बागरी ने जवाब देते हुए कहा, “जबरदस्ती की बात क्यों करते हो तुम लोग?” घटना ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

3 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

6 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

7 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

8 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

9 hours ago