Trending News

मध्य प्रदेश बोर्ड ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड! अप्रैल में ही 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी; ऐसे करें तुरंत चेक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के छात्रों का इंतज़ार हुआ खत्म| मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज सुबह 11 बजे ‘समत्व भवन’ से बटन दबाकर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस साल बोर्ड ने पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए अप्रैल के मध्य में ही नतीजे जारी कर दिए हैं, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और कॉलेज एडमिशन के लिए काफी समय मिल सकेगा।

16 लाख चेहरों पर मुस्कान


इस साल MP बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश भर के लगभग 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। आंकड़ों की बात करें तो 10वीं में करीब 9.07 लाख और 12वीं में लगभग 7 लाख छात्र अपनी किस्मत आजमा रहे थे। रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की औफीसिअल वेबसाइट्स पर ट्रैफिक काफी बढ़ गया है, लेकिन स्टूडेंट्स के पास रिजल्ट चेक करने के कई एडवांस्ड आप्शन अवेलेबल हैं।

रिजल्ट चेक करने के तरीके


अगर आप भी अपना स्कोरकार्ड देखना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर जाकर ‘Exam Results’ टैब पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।

अगर सर्वर डाउन है या इंटरनेट की समस्या है, तो घबराएं नहीं। अपने फोन पर टाइप करें:

10वीं के लिए: MPBSE10

12वीं के लिए: MPBSE12

इसे 56263 पर भेज दें, रिजल्ट सीधे आपके इनबॉक्स में होगा।

डिजिलॉकर: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे results.digilocker.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होगी।

पास होने के लिए क्या है क्राइटेरिया?


बता दें कि छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं। इसके अलावा, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट ‘प्रैक्टिकल’ दोनों में अलग-अलग पास होना भी ज़रूरी है। जो छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं, उन्हें निराश होने की ज़रूरत नहीं है, बोर्ड ने री-वैल्यूएशन और सेकंड बोर्ड एग्जाम ‘इम्प्रूवमेंट’ के रास्ते भी खोल दिए हैं।

आगे क्या?


रिजल्ट आने के साथ ही अब छात्र अपनी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) का चुनाव कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए, उनके लिए बोर्ड ने ‘रुक जाना नहीं’ जैसी योजनाओं और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का विकल्प खुला रखा है, ताकि उनका साल बर्बाद न हो।

news desk

Recent Posts

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

15 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

15 hours ago

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

16 hours ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

16 hours ago

FATF से पहले पाकिस्तान का दिखावटी स्टंट! मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम

FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…

16 hours ago