दमिश्क/पेरिस। सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सीरिया के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के होटल के ठीक बाहर बैक-टू-बैक दो भीषण कार बम धमाके हुए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह हमला दमिश्क के सबसे पॉश इलाके में हुआ, जहां चरमपंथियों ने भारी भीड़ वाले वीआईपी जोन को निशाना बनाया।
इस आत्मघाती हमले में राष्ट्रपति मैक्रों की सुरक्षा में तैनात 6 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि सीरिया सरकार के पर्यटन मंत्री समेत 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति भवन (एलिसी पैलेस) ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक मैक्रों इस हमले में बाल-बाल बचे हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चरमपंथियों ने इस खूनी खेल को अंजाम देने के लिए एक लाल रंग की कार का इस्तेमाल किया था। हमलावरों ने पहले इस विस्फोटक से लदी कार को ‘फोर सीजन्स’ होटल के ठीक बाहर पार्क किया और फिर रिमोट कंट्रोल या आत्मघाती तरीके से बैक-टू-बैक दो धमाके किए।
सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के निमंत्रण पर दमिश्क पहुंचे इमैनुएल मैक्रों पहले ऐसे यूरोपीय संघ (EU) के नेता हैं, जिन्होंने सीरिया का दौरा किया है। अल-शरा इस दौरे के जरिए दुनिया को यह संदेश देना चाहते थे कि बशर अल-असद के जाने के बाद अब सीरिया पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन उनके सबसे खास और इकलौते बड़े पश्चिमी मेहमान के होटल पर यह हमला अल-शरा सरकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी नाकामी साबित हुआ है।
असद सरकार के पतन के बाद भी सीरिया की कानून व्यवस्था पूरी तरह नए राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के नियंत्रण में नहीं आ पाई है। इस हमले के पीछे तीन बड़े संदिग्धों पर उंगली उठ रही है:
सीरिया पुलिस ने पूरे दमिश्क की नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी है। लेकिन इस हमले ने यह साफ कर दिया है कि सीरिया में विदेशी राष्ट्रध्यक्षों के लिए भी सुरक्षा का संकट टला नहीं है।
डोना पाउला स्थित घर में बेहोश मिले थे अभिनेता, अस्पताल में डॉक्टरों ने 45 मिनट…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रिहायशी…
नई दिल्ली: Google ने भारत में Chrome यूजर्स के लिए Gemini AI के Auto Browse…
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों ने बुधवार…
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी के बाद सामने आया एक हैरान करने वाला…
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एक गांव की रहने वाली यशोदा लोधी इन दिनों सोशल…