यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026
लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा जारी रखते हुए यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन 6 स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए मजबूत दावेदारी कर दी। वहीं गौतमबुद्धनगर ने रविवार को जबदरस्त वापसी करते हुए सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने आज तीन स्वर्ण जीते।
कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने तीसरे दिन 6 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य पदक जीते और मेजबान टीम अब तक कुल 14 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। वहीं आज गौतमबुद्धनगर ने सात स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य जीते।
तीसरे दिन मेजबान लखनऊ के लिए अरहम खान ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (13 वर्ष) में, विनायक शर्मा ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (6 वर्ष) में, सरन खत्री ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (9 वर्ष) में, करन खत्री ने बालक कुमिते (12 वर्ष, 45 किग्रा से कम) में, आर्यवीर सिंह ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (10 वर्ष) में और अरहम, आरव व तनिश की जोड़ी ने सब जूनियर बालक टीम काता (10–13 वर्ष) में स्वर्ण पदक जीते।
मेजबान के लिए रजत पदक तोयेश पाल ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (13 वर्ष) में, कृष्णा यादव ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (8 वर्ष) में, आर्यवीर, रुद्र व सरन की जोड़ी ने सब जूनियर बालक टीम काता (10–13 वर्ष) में और अक्षय ने सब जूनियर बालक कुमिते (11 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में जीते।
वहीं शिखर ने सब जूनियर बालक कुमिते (13 वर्ष, 65 किग्रा से अधिक) में, नैमिष पांडेय ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (13 वर्ष) में , आर्यवीर सिंह ने सब जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 30 किग्रा से कम) में, रियांश सक्सेना और इवान अत्रेय ने सब जूनियर बालक व्यक्तिगत काता (10 वर्ष) में कांस्य पदक जीते।
रविवार रात तक चलने वाले मुकाबलों के साथ ही इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप का समापन होगा। खेल के अंतिम परिणामों के आधार पर ही ओवरऑल विजेता टीम की घोषणा की जाएगी, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट सोमवार को जारी होगी।
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।…
नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में एक जूता फैक्ट्री में लगी आग ने…
नई दिल्ली: दीपावली का त्योहार सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि पांच दिनों तक…
नई दिल्ली: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी अलग-अलग रेखाओं को व्यक्ति के जीवन, स्वभाव…
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत 23 दलों के…
नई दिल्ली: अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की…