Trending News

एयर इंडिया फ्लाइट को बीच हवा से लौटना पड़ा, इंजन में आई तकनीकी समस्या

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण विमान को आपात स्थिति में वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद पायलटों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयर टर्नबैक का फैसला लिया। पायलटों की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी हुई है।

यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-887 से जुड़ी है, जो दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर रही थी। इस उड़ान को Boeing 777-300ER (VT-ALS) विमान से संचालित किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, टेकऑफ के दौरान ही फ्लाइट क्रू को दाहिने इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने का सिग्नल मिला। कुछ ही क्षणों बाद इंजन का ऑयल प्रेशर पूरी तरह शून्य हो गया, जिससे तकनीकी खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद सुरक्षा मानकों के तहत पायलटों ने बिना देर किए एयर टर्नबैक का अहम फैसला लिया।

इसके बाद विमान को सावधानीपूर्वक वापस दिल्ली एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया और सभी निर्धारित मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

news desk

Recent Posts

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम…

9 minutes ago

चुनाव आयोग की बढ़ी मुश्किलें! री-काउंटिंग की रिकॉर्डिंग न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी चुनाव आयोग की एक लापरवाही पर देश की सर्वोच्च अदालत…

10 minutes ago

26/11 की अनसुनी कहानी लेकर आ रही ‘प्रहार’, उज्ज्वल निकम के रोल में दिखेंगे राजकुमार राव

26/11 का वह काला दिन, जब गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से मुंबई कांप उठी…

1 hour ago

टीवी देखने का तरीका बदलेगा नया Apple TV 4K: Siri AI, A19 चिप और धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

क्या आप भी टीवी पर अपनी पसंदीदा फिल्म या शो ढूंढने के लिए बार-बार रिमोट…

3 hours ago

Bihar Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे में 14 बच्चों की मौत, जर्जर नाव और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हाजीपुर/वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे ने…

3 hours ago

क्या सिर्फ भूखा रहने से ही प्रसन्न होती हैं मां दुर्गा? जानिए बिना व्रत के भी कैसे पाएं संपूर्ण फल!

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है। इन नौ दिनों में माता दुर्गा…

4 hours ago