क्राइम

लखनऊ के हजरतगंज में बिना नंबर प्लेट की खड़ी थी थार गाड़ी पुलिस ने ली तलाशी तो अन्दर का नज़ारा देख उड़ गए होश, थार मालिक गिरफ्तार!

लखनऊ के हजरतगंज इलाके की मल्टी लेवल पार्किंग में मंगलवार को हुई एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. यहां खड़ी एक बिना नंबर प्लेट की काली रंग की थार गाड़ी से पुलिस ने करीब 20 किलो मांस बरामद किया. शुरुआती आशंका है कि यह मांस गोमांस हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी. गाड़ी के मालिक मोहम्मद वासिफ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस की सतर्कता से खुला राज

पुलिस टीम पार्किंग में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी उनकी नजर बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध थार गाड़ी पर पड़ी. गाड़ी की तलाशी में पुलिस को कई कैरी बैग मिले, जिनमें भारी मात्रा में मांस भरा हुआ था. पूछताछ में मालिक मोहम्मद वासिफ ने मांस और गाड़ी पर अपना स्वामित्व स्वीकार कर लिया. चौकी प्रभारी शिवानी सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वासिफ को हिरासत में लिया और बरामद मांस को जब्त कर लिया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने वासिफ के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि इसकी पुष्टि हो सके. गाड़ी को थाने में खड़ा कर दिया गया है और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मांस को कहीं सप्लाई करने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया. इस घटना ने हजरतगंज इलाके में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

news desk

Recent Posts

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

3 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

3 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

4 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

5 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

6 hours ago

पवन सिंह का नया गाना ‘Touch Buddy’…अगर आपने इतना HOT गाना नहीं देखा तो फिर क्या देखा?

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…

7 hours ago