Trending News

भोंदू बाबा SEX स्कैंडल में घिरीं चेयरपर्सन, सफाई के बाद देना पड़ा इस्तीफा

मुंबई/नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित ‘भोंदू बाबा’ सेक्स स्कैंडल ने राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। महिलाओं के यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार और उसके सहयोगी दल एनसीपी को घेर रहा था, जिसके बीच अब बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था, जिसके बाद बढ़ते सियासी दबाव के बीच उन्होंने पद छोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला?

नासिक के अशोक खरात, जो खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताता था, पर आरोप है कि वह धार्मिक कर्मकांड और ज्योतिष के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करता था। बताया जा रहा है कि वह पहले मर्चेंट नेवी में कैप्टन था, लेकिन बाद में कथित तौर पर ज्योतिषी बन गया।

जांच के दौरान उसके पास से कई आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बरामद हुई हैं। इसके अलावा कई राजनीतिक हस्तियों के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

इस्तीफे पर क्या बोलीं रूपाली चाकणकर?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजे गए अपने इस्तीफे में रूपाली चाकणकर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इसे बढ़ते दबाव का परिणाम माना जा रहा है।

रूपाली चाकणकर ने न केवल महिला आयोग के अध्यक्ष पद से बल्कि प्रदेशाध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। वह साल 2024 में दूसरी बार महिला आयोग की अध्यक्ष बनी थीं।

सियासी असर

इस मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। विपक्ष लगातार सरकार की भूमिका पर सवाल उठा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और ज्यादा राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

news desk

Recent Posts

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के…

53 minutes ago

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ । यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज…

1 hour ago

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन…

1 hour ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया…

2 hours ago

खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई; टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की मान्यता रद्द, IOA संभालेगा कमान

भारतीय खेल जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय…

2 hours ago