यू०पी० स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ के शूटरों ने जलवा कायम रखते हुए कुल 37 पदक हासिल कर अपना परचम लहराया। विगत 8 वर्षों से लगातार लखनऊ की टीम स्वर्ण और रजत पदक जीतते आ रही है।
इसी क्रम में दिल्ली के डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वाँ यू० पी० स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लखनऊ की अवध राइफल शूटिंग एकेडमी की टीम ने स्वर्ण , रजत और कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रच दिया। यह सभी शूटर अवध राइफल शूटिंग एकेडमी के विख्यात खिलाड़ी हैं जो निरंतर अभ्यास व कुशल प्रशिक्षण प्राप्त कर जीत हासिल करते चले आ रहे हैं।
लखनऊ की शॉटगन टीम ने ट्रैप स्पर्धा में 92 अंक का स्कोर खड़ा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं दूसरी टीम ने 83 अंक का स्कोर बना कर रजत पदक व तीसरी टीम ने 60 अंक का स्कोर बना कर कांस्य पदक हासिल किया।
डबल ट्रैप जूनियर NR वर्ग में गर्वित पाण्डेय स्वर्ण पदक और अकबर नकवी कांस्य पदक विजेता रहें।
( शॉटगन ट्रैप व डबल ट्रैप टीम स्पर्धा )
ट्रैप व डबल ट्रैप मास्टर NR टीम प्रतियोगिता में विक्रम राय, अमित अग्रवाल, जमाल असगर राणा एवं अनुभव अग्रवाल की टीम में स्वर्ण पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डबल ट्रैप सीनियर NR टीम प्रतियोगिता में लखनऊ की शॉटगन टीम के गर्वित पाण्डेय, अली फैजान काज़मी और रुद्रांश विनायक यादव ने बनारस की शॉटगन टीम को 46 अंकों से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इसी वर्ग में अधिराज स्वरूप अग्रवाल, देव सिंह एवं अकबर नकवी रजत पदक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहें।
सीनियर ट्रैप NR टीम में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी – रुद्रांश विनायक यादव, यशार्थ विनोद मिश्रा और गर्वित पाण्डेय रहें,
रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी – यशराज सिंह, युवराज सिंह और ताहा सईद जाफरी रहें , तथा कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी – अकबर नक़वी, अज़लान असगर एवं देव सिंह रहें।
इसके अतिरिक्त स्मॉल बोर (.22) 50मीटर राइफल स्पर्धा में अनूप कुमार (PPS) ने 2 स्वर्ण पदक जीत कर राजधानी का नाम रौशन कर दिया है। वहीं बलजीत सिंह रजत पदक जीत कर दूसरे स्थान पर रहें व उनके बेटे अगम सिंह ने प्री – नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
.22 बोर 25मीटर पिस्टल स्पर्धा में प्रशांत कुमार चौरसिया, उमेश कुमार चौधरी एवं रिषभ शुक्ला ने प्रतिभाग कर जीत हासिल किया।
अवध राइफल शूटिंग एकेडमी के संस्थापक ‘ विक्रम राय ’ ने बताया कि वह स्वयं भी ट्रैप व डबल ट्रैप के खिलाड़ी हैं और विगत 8 वर्षों से लगातार स्वर्ण व रजत पदक जीतते चले आ रहे हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिता में भी लखनऊ की टीम ने कड़ी मेहनत व निरंतर अभ्यास कर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने बताया कि नए खिलाड़ियों को वह स्वयं प्रशिक्षण देते हैं और वही खिलाड़ी पदक जीत कर शहर व संस्था का नाम ऊंचा कर रहे हैं।
विक्रम राय ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने जोरदार अभ्यास कर 49वाँ यू०पी० स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल कर प्री – नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
इंडियन प्रीमियम टैबलेट मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी को देखते हुए…
Highlights सोना 50,000 तक सस्ता होने के बावजूद देश में गोल्ड की मांग में 70%…
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।…
एंटवर्प। बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार सुबह एक 10 मंजिला आवासीय इमारत में लगी…
मुंबई: सिनेमाघरों में इन दिनों बड़ी फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है, लेकिन…
चेन्नई। तमिलनाडु की सियासत में इस वक्त एक ऐसा भूचाल आया है, जिसने राज्य की…