खेल

लखनऊ: प्रखर त्रिपाठी बने यूपी स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियन, देखें पूरा ब्यौरा

लखनऊ। स्थानीय चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देशीय हॉल में खेली गई यूपी स्टेट रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का नौवां और अंतिम चक्र रविवार को सम्पन्न हुआ। पहले बोर्ड पर वाराणसी के कैंडिडेट मास्टर प्रखर त्रिपाठी ने प्रयागराज के हसनैन सिद्दीकी को पराजित कर पूरा अंक अर्जित किया और कुल 8.5 अंक के साथ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

दूसरे बोर्ड पर आगरा के ईशान लावण्या ने प्रयागराज के शिवाय सिंह को परास्त कर 8 अंक अर्जित किए, जबकि तीसरे बोर्ड पर आगरा के आदर्श सारस्वत ने वाराणसी के माज इक़बाल को हराकर 8 अंक हासिल किए।

अंतिम अंक तालिका के अनुसार, प्रखर त्रिपाठी 8.5 अंकों के साथ विजेता रहे। ईशान लावण्या और आदर्श सारस्वत दोनों ने 8–8 अंक अर्जित किए। बेहतर टाई-ब्रेक के आधार पर ईशान लावण्या को द्वितीय और आदर्श सारस्वत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसके अलावा, हसनैन सिद्दीकी, हर्षित अमरनानी, लक्ष्य निगम, रामानुज मिश्रा, संयम श्रीवास्तव, गर्वित जैन, गोपाल कृष्णा और विशाल भारती ने 7–7 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर ये खिलाड़ी क्रमशः चौथे से ग्यारहवें स्थान तक रहे।

वहीं, यूपी स्टेट ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में मेरठ के गोपाल कृष्णा, शाहजहाँपुर के आयुष सक्सेना और आगरा के ईशान लावण्या ने 8–8 अंक अर्जित किए। टाई-ब्रेक के आधार पर गोपाल कृष्णा को विजेता, आयुष सक्सेना को उपविजेता और ईशान लावण्या को तृतीय स्थान घोषित किया गया।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

4 hours ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

4 hours ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

5 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

5 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

5 hours ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

6 hours ago