लखनऊ में चीनी मांझे पर पुलिस कार्रवाई
लखनऊ में चीनी मांझे से एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। घटना के बाद लखनऊ पुलिस ने शहर में प्रतिबंधित चाइनीस मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने हुसैनगंज, वजीरगंज, चौक, बाजार खाला और ठाकुरगंज सहित कई प्रमुख इलाकों में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे किसी भी हालत में प्रतिबंधित चाइनीस मांझे की बिक्री न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी दुकान पर चाइनीस मांझा पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दुकान भी सील की जा सकती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाइनीस मांझा बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि इसमें धातु और कांच के महीन कण मिलाए जाते हैं, जिससे यह तेज धार वाला बन जाता है। यही कारण है कि हर साल इससे कई लोग घायल होते हैं और कई मामलों में जान तक चली जाती है। हाल ही में हुई युवक की मौत ने प्रशासन को और अधिक सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।
लखनऊ पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रतिबंधित मांझे का इस्तेमाल न करें और यदि कहीं इसकी बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…
लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…
सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…
धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…
लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…