Trending News

टीकाकरण के बाद लखनऊ में मासूम की मौत से कोहराम; परिजनों ने लगाया ‘ओवरडोज’ और ‘जबरदस्ती’ का गंभीर आरोप!

लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गहदो गांव में स्वास्थ्य विभाग को लेकर चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ टीकाकरण के बाद दो महीने के एक मासूम की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने एएनएम पर जबरन टीका लगाने और ओवरडोज देने का गंभीर आरोप लगाया है।

टीका लगते ही बिगड़ी हालत


परिजनों के मुताबिक 6 अप्रैल को गहदो गांव में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया था। आशा कार्यकर्ता शांति ने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद एएनएम ने बच्चों को टीके लगाए। साहिल अहमद के दो महीने के बच्चे को भी टीका लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के तुरंत बाद बच्चे को तेज बुखार आ गया। एएनएम द्वारा दी गई दवाओं से भी कोई सुधार नहीं हुआ और अचानक उसके नाक से खून बहने लगा, जिसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

कई बच्चे अस्पताल में भर्ती


बच्चे की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। टीकाकरण के बाद केवल उमर ही नहीं, बल्कि गांव के कई अन्य बच्चों की भी तबीयत खराब हो गई। जिसमे 9 महीने के इमरान, 18 महीने की अलीजा, 18 महीने के आकर्ष और पवन कुमार के एक माह के बेटे को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) माल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के बीच अब टीकाकरण को लेकर भारी रोष और डर बन गया है।

परिजनों के गंभीर आरोप और पुलिस की कार्रवाई


मृतक बच्चे की मां शबाना ने बताया कि उनके बेटे को जबरन टीका लगाया गया था और ज्यादा डोज देने की वजह से उसकी जान गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल


जब इस घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल के अधीक्षक जेपी सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो वे केंद्र पर मौजूद नहीं थे। कई बार मोबाइल पर संपर्क करने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव में जांच के लिए पहुँची है।

परिजनों ने एएनएम और वितरित की गई दवाओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

news desk

Recent Posts

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

13 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

14 hours ago

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

14 hours ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

17 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…

18 hours ago

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

19 hours ago