Trending News

गांधी जयंती से ठीक पहले लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, भारतीय उच्चायोग ने जताया तीखा विरोध!

लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिस जगह हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है, वहां प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक लिखे हुए शब्द और बिखरे हुए भित्तिचित्र पाए गए.

गांधीजी की ये कांस्य प्रतिमा 1968 में लगाई गई थी और लोगों के लिए हमेशा से सम्मान का प्रतीक रही है. घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय उच्चायोग ने तुरंत अधिकारियों को मौके पर भेजा ताकि स्मारक को वापस वैसा ही बनाया जा सके जैसा पहले था.

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर सख्त शब्दों में अपनी नाराज़गी जताई और कहा कि वे इस हरकत से “स्तब्ध” हैं. उनका कहना है कि ये सिर्फ किसी मूर्ति के साथ छेड़खानी नहीं, बल्कि शांति और अहिंसा के प्रतीक पर हमला है.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस और कैमडेन काउंसिल ने जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ये काम किसने किया.

ये वही जगह है जहां गांधीजी के लंदन स्टूडेंट लाइफ की याद में प्रतिमा लगाई गई थी. चबूतरे पर उनका नाम और साल भी लिखा है. फिलहाल बहाली का काम जारी है और भारतीय दूतावास इस पर नज़र बनाए हुए है.

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

7 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

7 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

7 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

7 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

7 hours ago