संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को एक बार फिर भारी हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी के बोलते ही सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया, जिसके बाद हालात बेकाबू होते चले गए। राहुल गांधी को टोके जाने से विपक्षी सांसद नाराज़ हो गए और मामला उस वक्त और बढ़ गया, जब कुछ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष की ओर कागज़ उछाल दिए।
इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कार्रवाई की और 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, अमरिंदर राजा वड़िंग, हिबी ईडन, किरण रेड्डी, प्रशांत पोडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कोरियाकोस शामिल हैं।
सभी विपक्षी सांसद संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। निलंबित सांसद गुरदीप सिंह औजला ने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा, “यह बिल्कुल अनुचित फैसला है। हम संघर्ष करेंगे और जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे।”
वहीं कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा, “पिछले दो दिनों से राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह किस तरह का लोकतंत्र है? इसी कारण हमने कागज फाड़कर विरोध जताया। आज तो राहुल गांधी ने अपने लेटर पैड पर साइन भी कर दिया था, फिर सरकार को क्या आपत्ति है?”
इससे पहले संसद में हंगामे और चेयर की ओर कागज फेंके जाने के मामले में बीजेपी ने स्पीकर से शिकायत दर्ज कराई थी और हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए…
भारत की पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर…
नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी…
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…