Latest News

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें! जिन बातों से बचाव करना चाहा, वही बन गईं सबसे बड़ी मुसीबत

पटना: राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। फायरिंग और मारपीट के आरोपों के बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर भी जांच के घेरे में हैं। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

2 जून की रात खान सर की कोचिंग के बाहर हुए हंगामे का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो में कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा फायरिंग किए जाने के दृश्य दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दो गार्डों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात कोचिंग परिसर के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। घटना के बाद मारपीट और फायरिंग के आरोप लगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई वीडियो फुटेज खंगाले। इसी क्रम में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया, जबकि खान सर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई।

पहला दावा, जिस पर बाद में बदला गया बयान

घटना के तुरंत बाद खान सर ने दावा किया था कि कुछ असामाजिक तत्व और विरोधी कोचिंग संचालक उनके कार्यालय में घुस आए और तोड़फोड़ के साथ कई राउंड फायरिंग की। हालांकि बाद में उन्होंने अपने शुरुआती बयान को लेकर कहा कि वह हड़बड़ी में दिया गया था। बयान में आए इस बदलाव को लेकर सवाल उठने लगे।

दूसरा दावा और फायरिंग का विवाद

खान सर ने शुरू में आरोप लगाया था कि बाहरी लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। लेकिन बाद में सामने आए वीडियो में कथित तौर पर उनके सुरक्षा कर्मी हथियार चलाते हुए दिखाई दिए। जांच के दौरान पुलिस ने दो गार्डों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। इसी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।

तीसरा दावा भी जांच में बना चर्चा का विषय

घटना के बाद यह दावा किया गया था कि उनके एक गार्ड के साथ मारपीट हुई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सामने आई जानकारी में कहा गया कि घायल व्यक्ति कोचिंग का निजी गार्ड नहीं बल्कि उसी परिसर से जुड़े कोल्ड स्टोरेज का सुरक्षा कर्मी था। इस तथ्य ने भी विवाद को और बढ़ा दिया।

चौथे दावे पर भी उठे सवाल

खान सर ने यह भी कहा था कि उनकी लोकप्रियता और कम फीस वाले कोर्स की वजह से उनकी कोचिंग को निशाना बनाया गया। वहीं दूसरी ओर, विवाद से जुड़े कुछ पक्षों का दावा है कि झगड़े की शुरुआत पोस्टर हटाने को लेकर हुई थी। आरोप है कि एक कोचिंग संस्थान का पोस्टर हटाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस वीडियो फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल विवाद पर बिहार भर की निगाहें टिकी हुई हैं और आने वाले दिनों में जांच से जुड़े नए खुलासे सामने आ सकते हैं।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

9 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

10 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

10 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

10 hours ago