"सिस्टम आपको भूलने नहीं देगा"
अनुभव सिन्हा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अस्सी’ (Assi) कल यानी 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में तापसी पन्नू एक निडर वकील के रूप में नजर आ रही हैं, लेकिन फिल्म की रूह हैं एक्ट्रेस कनी कुसरुति । कनी ने फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जिसका दिल्ली में अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कनी ने इस चैलेंजिंग रोल को निभाने के अपने दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया।
“एक्टिंग में डूबना खुद को चोट पहुँचाने जैसा है”
कनी कुसरुति ने अपनी रोले की तैयारी पर बात करते हुए कहा कि एक रेप सर्वाइवर के ट्रॉमा को हूबहू पर्दे पर उतारना किसी भी एक्टर के लिए मानसिक रूप से थका देने वाला होता है। उन्होंने क्लियर किया:
“मैं ऐसी एक्ट्रेस नहीं हूँ जो पूरी तरह किरदार में डूब जाए, क्योंकि अगर मैं ऐसा करूँगी तो इसका मुझ पर गहरा मानसिक असर पड़ेगा। मैं बस उस दर्द के करीब पहुँचने की कोशिश करती हूँ।”
भारतीय महिलाओं की असलियत और ‘अस्सी’ का नाता
कनी ने फिल्म को भारतीय समाज की कड़वी हकीकत से जोड़ते हुए कहा कि भारत में पली-बढ़ी हर महिला किसी न किसी स्तर पर असुरक्षा और शोषण के डर को महसूस करती है। उनके अनुसार, यह किरदार निभाना मुश्किल जरूर था, लेकिन असल जिंदगी में इन चीजों का सामना करना कहीं ज्यादा भयावह है।
फिल्म के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए- “वे तुम्हें ये भूलने नहीं देंगे”— कनी ने बताया कि कैसे हमारी कानूनी प्रक्रिया सर्वाइवर को बार-बार पुरानी बातें याद दिलाकर उसे न्याय मिलने से पहले ही तोड़ देती है। फिल्म में तापसी पन्नू (Raavi) इसी सिस्टम के खिलाफ कनी के लिए लड़ती नजर आएंगी। ट्रेलर के बाद से ही कनी कुसरुति की एक्टिंग की तुलना ‘पिंक’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों से की जा रही है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि यह फिल्म केवल एक क्राइम ड्रामा नहीं है, बल्कि पितृसत्ता और समाज की चुप्पी पर एक कड़ा प्रहार है।
ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज…
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय…
लखनऊ / नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 — हरियाणा से निकली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स…
ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…
चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार एक ऐसा ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है…