Trending News

“नर्सिंग सबसे ज्यादा गलत नजरिए से देखा जाने वाला पेशा है!” – कंगना रनौत का बड़ा दाव

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने नर्सों की यूनिफॉर्म और समाज में उनके प्रति सोच को लेकर एक आक्रामक बयान दिया है जो अब चर्चा का विषय बन हुआ है।

कब रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’

कंगना की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ गिरिजा ओक समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में कंगना एक ऐसी नर्स की भूमिका निभा रही हैं, जिसने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान अस्पताल पर हमला होने के बावजूद कई मरीजों की जान बचाई और बच्चों का सुरक्षित जन्म कराया।

‘नर्सिंग सबसे ज्यादा गलत तरीके से पेश किया गया पेशा’

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना ने कहा कि नर्सिंग दुनिया के उन पेशों में शामिल है, जिन्हें सबसे ज्यादा गलत नजरिए से देखा जाता है। उनके मुताबिक फिल्मों और पॉप कल्चर में नर्सों को कई बार गलत तरीके से दिखाया गया, जिससे इस पेशे की छवि प्रभावित हुई है। कंगना ने यह भी कहा कि नर्सों की पारंपरिक यूनिफॉर्म पर ब्रिटिश प्रभाव दिखाई देता है और समय के साथ इसमें बदलाव की जरूरत है।

‘जितना सम्मान मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता’

कंगना का कहना है कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और मरीजों की देखभाल में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके बावजूद उन्हें वह सम्मान और सुविधाएं नहीं मिलतीं, जिनकी वे हकदार हैं।
उन्होंने कहा, “नर्स जैसे कपड़े लोग हैलोवीन पार्टियों में पहनते हैं। उन पर चुटकुले बनाए जाते हैं और उन्हें गलत तरीके से दिखाया जाता है। यह एक ऐसा पेशा है, जहां लोगों को सबसे कम वेतन मिलता है, जबकि उनका काम बेहद महत्वपूर्ण है।”

‘समाज को अपनी सोच बदलने की जरूरत’

कंगना ने बताया कि उनकी फिल्म में भी एक संवाद है, जिसमें दो लोग एक नर्स को पीछे से देखकर कहते हैं, “टाइम मिले तो दो-चार बातें भी कर लो।” कंगना के अनुसार, यह समाज की उसी मानसिकता को दिखाता है, जिसके कारण नर्सों को वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसकी वे हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में काम करने वाली नर्सें, मामा-मौसी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की देखभाल से लेकर सफाई और व्यवस्था बनाए रखने तक अहम भूमिका निभाते हैं। कंगना के मुताबिक, यही लोग असली मायनों में हमारे “भाग्य विधाता” हैं।

news desk

Recent Posts

मौत की सजा फिर बहाल, ब्यूटी कॉन्टेस्ट पर भी रोक! बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के इन फैसलों से क्यों मचा बवाल?

नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य सरकार के दो बड़े फैसलों ने…

7 hours ago

होम लोन एक बार नहीं, कई बार कर सकते हैं ट्रांसफर! EMI घटाने से लाखों की बचत तक, जानिए कब बदलें बैंक

नई दिल्ली: होम लोन की ईएमआई कम करना चाहते हैं तो बैंक बदलना आपके लिए…

8 hours ago

पहले दिन 4.10 करोड़, शनिवार को और बढ़ी ‘उड़ता तीर’ की कमाई! आयुष्मान-सारा की स्पाई-कॉमेडी ने दूसरे दिन कितना कमा लिया?

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज…

8 hours ago

जन्म लेते ही नवजात के चेहरे पर दिखीं घनी मूंछें? VIDEO वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा हंगामा, जानिए क्या है सच्चाई

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात शिशु का वीडियो तेजी से वायरल…

8 hours ago

हाईवे पर रील बना रही युवती को देखने में भटका कार चालक का ध्यान, डंपर से टकराई गाड़ी; VIDEO वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में सड़क सुरक्षा को नजरअंदाज करना…

8 hours ago

धनतेरस पर आखिर क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन और सोना-चांदी? भगवान धन्वंतरि से जुड़ी है खास मान्यता, जानें क्या है परंपरा

नई दिल्ली: दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन…

8 hours ago