Trending News

काबुल में एयर स्ट्राइक: 400 की मौत, पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा

ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष के बीच, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात काबुल के एक अस्पताल पर एयर स्ट्राइक हुई, जिसमें तालिबान के दावे के मुताबिक लगभग 400 लोगों की मौत हुई और 250 से अधिक घायल हुए।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर डाली है, लेकिन पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। क्षेत्र में हालात अत्यंत तनावपूर्ण और युद्ध जैसी स्थिति में बदलते दिख रहे हैं।

इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत ने बताया कि सोमवार रात पाकिस्तान की सेना द्वारा काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया गया। बमबारी में अब तक 400 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक घायल हुए हैं। फ़ितरत ने कहा कि अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और शवों को निकालने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान ने आरोप खारिज किए

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर डाली और इसे मानवता के खिलाफ करार दिया। हालांकि पाकिस्तान ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके हमलों में किसी भी नागरिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचा।

दोनों देशों के बीच जारी तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव पिछले कई दिनों से बढ़ा हुआ है। 22 फरवरी से सीमा के पास एयर स्ट्राइक और हमले जारी हैं। अफगानिस्तान में यह एक हफ्ते के भीतर दूसरा सबसे बड़ा हमला है।

सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान के हमलों पर नाराज़गी जताते हुए क्रिकेटर राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमलों का वीडियो साझा किया और यूएन से हस्तक्षेप की मांग की।

news desk

Recent Posts

म्यूजिक के नाम पर अश्लीलता? ‘KD: The Devil’ के गाने पर भड़के यूजर्स, कहा- “ये तो Porn जैसा है!”

इंडियन सिनेमा में बोल्डनेस और अश्लीलता के बीच की लकीर हमेशा से धुंधली रही है,…

20 minutes ago

Lucknow Super Giants ने शुरू की जोरदार तैयारी, पंत और शमी के लखनऊ पहुंचते ही फैंस में क्रेज, इकाना में बढ़ेगा रोमांच

लखनऊ। आईपीएल से पहले Lucknow Super Giants ने अपनी तैयारियों को रफ्तार दे दी है।…

44 minutes ago

Indane ने जारी किए नए LPG बुकिंग नंबर, घबराकर सिलेंडर बुक न करने की अपील

ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी गैस सिलेंडरों…

2 hours ago

PAK हमलों के बाद तालिबान का बड़ा ऐलान: “अब नहीं होगी बातचीत, लेंगे बदला”

रान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष के बीच, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी तनाव बढ़ता जा रहा है।…

2 hours ago

दिल्ली AIIMS में हरीश राणा के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु प्रक्रिया शुरू, आज से पानी भी बंद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के हरीश राणा पिछले 13 सालों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष…

2 hours ago