Entertainment

K-Drama: ‘Can This Love Be Translated?’ : किम सेओन-हो और गो यून-जंग की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को किया दीवाना!

अगर आप K-Drama लवर हैं और आपने अभी तक नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘Can This Love Be Translated?’ नहीं देखी है, तो आप सोशल मीडिया पर चल रहे एक बड़े ट्रेंड को मिस कर रहे हैं। इस शो ने न केवल अपनी विजुअल खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाया है, बल्कि इसकी कहानी ने भारतीय फैंस को बॉलीवुड की याद दिला दी है!

‘सैयारा’ और ‘धनुष’ की फिल्मों वाली वाइब्स!
सोशल मीडिया पर इस सीरीज की तुलना अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ और साउथ सुपरस्टार धनुष की ‘तेरे इश्क में’ से की जा रही है। फैंस का कहना है कि जिस तरह इन फिल्मों में प्यार की गहराई और खामोशी को दिखाया गया है, ठीक वही ‘इश्क वाली फीलिंग’ ‘किम सेओन-हो’ और ‘गो यून-जंग’ की इस जोड़ी को देखकर आ रही है।

क्यों है ये शो खास?
IMDb यानि ‘इन्टरनेट मोबाइल डेटाबेस’ पर 8.2 की रेटिंग के साथ, इस शो ने सबका दिल जीत लिया है और इसे केवल क्रिटिक्स ही नहीं, बल्कि आम जनता भी खूब प्यार दे रही है। क्रिटिक्स का कहना हहै की ‘हौंगचचा’ फेम किम सेओन-हो एक बार फिर अपनी आंखों से इमोशन्स बयां करने में कामयाब रहे हैं। एक मल्टी-लिंगुअल ट्रांसलेटर के रूप में उनका किरदार दिल जीत लेने वाला है।

कहानी का प्लॉट एकदम रिलेटेबल और फिल्मी है। एक तरफ है एक इंटरनेशनल सुपरस्टार (गो यून-जंग), जिसकी दुनिया लाइट्स, कैमरा और ग्लैमर से भरी है। दूसरी तरफ है एक सिंपल सा, सीधा-सादा ट्रांसलेटर (किम सेओन-हो), जो कई भाषाएं तो जानता है, पर दिल की बात कहने में उसकी भी ‘बोलती बंद’ हो जाती है।

फैंस और क्रिटिक्स का कहना है की इस शो में शब्दों की जरूरत ही नहीं पड़ती, क्योंकि इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पावरफुल है कि ‘साइलेंस’ में भी सब कुछ समझ आ जाता है। ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, ये एक ‘Vibe’ है, जहाँ जुबान से ज्यादा आंखें बात करती हैं और ट्रांसलेशन से ज्यादा फीलिंग्स मैटर करती हैं।

news desk

Recent Posts

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद साफ हुआ ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता

सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…

28 minutes ago

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों पर एक खास…

1 hour ago

सन्नाटे के बीच फूटा सियासी बम! MLC चुनाव से पहले आमने-सामने आए RJD और कांग्रेस

बिहार की सियासी पिच पर सन्नाटे के बीच अचानक खलबली मच गई है। 23 अक्टूबर…

2 hours ago

होर्मुज में दहशत के बीच राहत की खबर, अज्ञात प्रोजेक्टाइल अटैक से 5 भारतीय नाविक बचाए गए

अमेरिका और ईरान के बीच सुलगती भू-राजनीतिक आग और सैन्य संघर्ष ने अब दुनिया के…

2 hours ago

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

14 hours ago