Trending News

देर रात मेदांता पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, आईसीयू में भर्ती सोनम वांगचुक से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी वांगचुक की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आईसीयू में जाकर लिया स्वास्थ्य का जायजा

सूत्रों के मुताबिक, सोनम वांगचुक अस्पताल की आईसीयू-8 में भर्ती हैं और उनका उपचार डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में चल रहा है। केंद्रीय मंत्रियों ने आईसीयू पहुंचकर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की।

शाम को सफदरजंग से मेदांता किया गया था स्थानांतरित

इससे पहले मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। इसके बाद देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था शिफ्ट

सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

vineet verma

Recent Posts

विदुर नीति: सबसे ज्यादा खतरा बाहर वालों से नहीं, अपनों की इन 3 आदतों से होता है! भरोसा करने से पहले पहचान लें ये संकेत

नई दिल्ली: जिंदगी में सबसे ज्यादा भरोसा अक्सर हम अपने परिवार और करीबियों पर करते…

37 minutes ago

गले में सूजन, हर वक्त थकान और सुस्ती को न करें नजरअंदाज! आयोडीन की कमी बिगाड़ सकती है थायरॉयड, AIIMS ने इन लोगों को किया सतर्क

नई दिल्ली: शरीर में आयोडीन की कमी को अक्सर लोग मामूली पोषण संबंधी समस्या समझकर…

51 minutes ago

सीढ़ियों के नीचे रखी ये 5 चीजें घर में बढ़ा सकती हैं नकारात्मकता! बिना तोड़-फोड़ के ऐसे सुधारें वास्तु दोष

नई दिल्ली: घर बनवाते समय अक्सर लोग सीढ़ियों के नीचे बची जगह का इस्तेमाल सामान…

1 hour ago