नई दिल्ली: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ‘जेईई मेन 2026’ के सेशन-2 का परिणाम आज (20 अप्रैल) किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के साथ ही न केवल उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड सामने आएगा, बल्कि इस साल की ऑल इंडिया रैंक (AIR) और जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ भी स्पष्ट हो जाएगी।
इस बार की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। खास बात यह है कि सेशन-2 के रिजल्ट के साथ ही एनटीए उन टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों की लिस्ट भी साफ कर देगा, जो देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली ‘जेईई एडवांस्ड’ परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
रिजल्ट आने के बाद छात्रों को सुस्ताने का मौका नहीं मिलेगा। आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया महज तीन दिन बाद, यानी 23 अप्रैल सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
सिर्फ आईआईटी ही नहीं, बल्कि एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी (IIIT) में दाखिले की रेस भी इसी रिजल्ट से शुरू होगी:
इस साल सेशन-1 के नतीजों ने सबको चौंकाया था, जहाँ केवल 12 छात्र ही 100 परसेंटाइल हासिल कर सके थे—जो पिछले चार वर्षों में सबसे कम संख्या है। अब देखना यह होगा कि सेशन-2 में छात्र अपनी रैंक सुधारने में कितने कामयाब रहे हैं और इस बार ‘परफेक्ट स्कोर’ का आंकड़ा कहाँ तक पहुँचता है।
जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना भविष्य देख सकेंगे:
नोट: रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी, जिससे छात्रों को अपने उन सवालों के सही जवाब पता चलेंगे जिन पर उन्होंने आपत्तियां दर्ज कराई थीं।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में चार मंजिला PG इमारत गिरने के…
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा व्यवस्था को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार की सख्ती जारी है।…
UN New World Map: दुनिया का नक्शा बदलने की चर्चा के बीच एक महत्वपूर्ण बात…
निशु आजाद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनके किसी बयान या…
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा इलाके में जहरीली शराब पीने से करीब 11…
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद अब एक नया…