Trending News

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपने किसी गाने के लिए नहीं, बल्कि अपने बेबाक अंदाज और ‘वूमेन पावर’ के लिए। दिल्ली में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने जो किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जैस्मीन सैंडलस का जलवा बिखरा हुआ था। फैंस उनकी फिल्म धुरंधर के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ पर झूम रहे थे। तभी अचानक जैस्मीन ने अपना गाना बीच में ही रोक दिया। सन्नाटा छा गया और जैस्मीन का गुस्सा फूट पड़ा।

भीड़ में मौजूद कुछ मनचलों को महिलाओं के साथ बदतमीजी करते देख जैस्मीन ने माइक संभाला और सीधे सिक्योरिटी को ललकारा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा: “जब तक लड़कियां सुरक्षित नहीं, मैं नहीं गाऊंगी सिक्योरिटी, इन दो लड़कों को अभी बाहर निकालो! ये लड़कियों को परेशान कर रहे हैं। जब तक यहां मेरी बहनें सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, मैं गाना आगे नहीं बढ़ाऊंगी।”

जैस्मीन तब तक चुपचाप स्टेज पर खड़ी रहीं, जब तक उन लडको को भीड़ से बाहर नहीं निकाल दिया गया।

सोशल मीडिया पर मची ‘शरारत’!

इस घटना का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। जहां एक तरफ फैंस उन्हें “Real-life Dhurandhar” बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेटिजन्स का कहना है कि हर कलाकार को अपनी ऑडियंस के लिए ऐसे ही स्टैंड लेना चाहिए।

news desk

Recent Posts

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

4 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

4 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

6 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

7 hours ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

7 hours ago