वर्ल्ड

TTP को लेकर आमने-सामने आए पाकिस्तान और तालिबान, इस्तांबुल वार्ता हुई नाकाम –क्या सुलगने वाली है जंग की आग?

तुर्की के इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच चार दिन चली बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई. अफगान मीडिया के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी.पाकिस्तान का कहना है कि वह लंबे समय से अफगान तालिबान से पाकिस्तान में हमला करने वाले आतंकियों (जैसे TTP और BLA) के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन तालिबान अब तक ऐसा नहीं कर रहा.ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग छिड़ने वाली है ?

पाकिस्तान ने दी चेतावनी — ‘अब सब्र खत्म हो चुका है’

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि ‘अब हमारा का सब्र जवाब दे चुका है.’ उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन तालिबान आतंकवादियों को बचा रहा है. रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तो पिछले दिनों साफ़ कहा था कि अगर वार्ता असफल रही, तो पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ “खुली जंग” भी छेड़ सकता है.

तालिबान का जवाब — ‘हवाई हमले बंद करो’

खबरों के मुताबिक, अफगान तालिबान ने बातचीत में पाकिस्तान से कहा कि वह अफगानिस्तान पर हवाई हमले और अमेरिकी ड्रोन उड़ानें बंद करे. लेकिन पाकिस्तान ने यह मांग मानने से इनकार कर दिया. वहीं, पाकिस्तान चाहता था कि तालिबान TTP को आतंकवादी संगठन घोषित करे, पर अफगान पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ.

क्या दोनों देशों के बीच अब छिड़ेगी जंग ?

भू-राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल पूरी तरह से युद्ध की संभावना कम है, लेकिन सीमा पर तनाव जरूर बढ़ सकता है. पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में सेना बढ़ा सकता है या सीमित हवाई हमले कर सकता है. दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी और बढ़ती हिंसा से हालात और बिगड़ सकते हैं.

जाहिर है कि इस्तांबुल वार्ता के टूटने से माहौल गरम है. पाकिस्तान सख्त लहजे में बात कर रहा है, जबकि अफगान तालिबान झुकने को तैयार नहीं. ऐसे में दोनों देशों के बीच निकट भविष्य में झड़पें बढ़ सकती हैं.

news desk

Recent Posts

जंग के दौर में पोप की सख्त चेतावनी: “खून से सने हाथों की प्रार्थना नहीं सुनी जाती”

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…

53 minutes ago

भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में

नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…

3 hours ago

“ट्रंप का दावा: अमेरिकी सेना ने ईरान के बड़े ठिकाने नष्ट किए, इजरायल ने भी तेहरान में किया बमबारी”

ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने 3,500 सैनिक तैनात किए, इज़राइल के साथ रणनीतिक बैठक

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…

3 hours ago

IPL 2026: 13 साल का इंतज़ार खत्म, मुंबई ने रिकॉर्ड रन चेज से बदली ‘ओपनिंग मैच’ की कहानी

आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…

3 hours ago

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

6 hours ago