Trending News

नहीं रहे ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई, आधिकारिक पुष्टि, ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

अमेरिका और इज़रायल के दावों के बाद अब ईरान की सेना की प्रमुख इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC), सरकारी समाचार एजेंसी Islamic Republic News Agency (IRNA) और आधिकारिक चैनल Press TV ने सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei के निधन की पुष्टि कर दी है।

बताया गया है कि शनिवार को हुए संयुक्त हवाई हमलों के समय खामेनेई अपने कार्यालय में मौजूद थे। IRGC ने अपने बयान में इसे “सम्मानित शहादत” करार देते हुए शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका मार्ग आगे भी जारी रहेगा।

संगठन ने अमेरिका और “ज़ायोनी शासन” को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई और जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी है। साथ ही, देशवासियों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील की गई है।

इससे पहले प्रेस टीवी ने कहा था कि इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमलों में मारे गए। खामेनेई के निधन के बाद ईरान में एक सप्ताह का सार्वजनिक अवकाश और 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

कौन थे खामेनेई?

86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई ने 1989 में Ruhollah Khomeini के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। उनके नेतृत्व में ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, जिससे अमेरिका और इज़रायल के साथ तनाव बढ़ा। 2015 के परमाणु समझौते के बावजूद, बाद में अमेरिका के हटने के बाद संबंध और बिगड़े तथा ईरान ने उच्च स्तर तक यूरेनियम संवर्धन जारी रखा।

खामेनेई ने रिवोल्यूशनरी गार्ड और क्षेत्रीय सहयोगी गुटों को मजबूत किया। ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ रणनीति के तहत ईरान ने Hezbollah और Hamas जैसे संगठनों का समर्थन किया। हालांकि, 2023 के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों ने ईरान के कई सहयोगियों को कमजोर किया।

घरेलू मोर्चे पर आर्थिक संकट और सख्त नीतियों के कारण बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। 2022 में Mahsa Amini की मौत के बाद भड़के आंदोलन को भी कड़े दमन का सामना करना पड़ा।

खामेनेई के निधन के बाद इस्लामी गणराज्य के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 88 सदस्यीय असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स नए सर्वोच्च नेता का चयन करेगी, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी सामने नहीं आया है। आने वाले समय में सत्ता संतुलन तय करने में रिवोल्यूशनरी गार्ड की भूमिका अहम मानी जा रही है।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

अमेरिकी सैन्य अड्डा नहीं, फिर भी दुबई क्यों है ईरान के निशाने पर?

ईरान ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मिडिल ईस्ट में जंग शुरू कर दी है।…

25 minutes ago

खामेनेई के निधन पर भारत के शिया धर्मगुरु की तीखी प्रतिक्रिया, अमेरिकी स्ट्राइक को बताया आतंकी हमला

अमेरिका और इज़रायल के दावों के बाद अब ईरान की सेना की प्रमुख इकाई Islamic…

1 hour ago

सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान का बड़ा बदला, खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर बरसे मिसाइल

मध्य पूर्व में हालात हर घंटे और ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान ने अमेरिका…

2 hours ago

IND vs WI: 10 साल पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की जंग में वेस्टइंडीज से टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज भारत की टक्कर वेस्टइंडीज से होगी।…

2 hours ago