तेहरान/नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के करीब 4 महीने बाद अब उनका अंतिम संस्कार होने जा रहा है। कूटनीतिक (Diplomatic) सूत्रों के मुताबिक, यह कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई तक तेहरान में आयोजित किया जाएगा। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधिकारिक निमंत्रण भेजा है। हालांकि, पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अभी नई दिल्ली (भारत सरकार) की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गौरतलब है कि 86 वर्षीय अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के एक संयुक्त हवाई हमले में हुई थी। इसके बाद मार्च महीने में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन ईरान की अमेरिका और इजराइल के साथ लंबी खिंची जंग के कारण इसे टालना पड़ा था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद तेहरान में इस विशाल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है।
‘खलीज टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को अयातुल्ला खामेनेई अपने आवास पर रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख मोहम्मद पाकपूर और सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अमेरिकी और इजराइली वायुसेना ने उनके ठिकाने को निशाना बनाते हुए भीषण बमबारी की। यह हमला इतना सटीक और विनाशकारी था कि अली खामेनेई की मौके पर ही मौत हो गई।
अयातुल्ला अली खामेनेई ने साल 1989 में ईरान के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी की मृत्यु के बाद देश के सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) का पद संभाला था। जहाँ खुमैनी ने 1979 की इस्लामिक क्रांति का नेतृत्व कर पहलवी राजशाही को उखाड़ फेंका और देश को एक वैचारिक दिशा दी। वहीं खामेनेई ने पिछले साढ़े तीन दशकों में ईरान के सैन्य, अर्ध-सैन्य (Paramilitary) ढांचे और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को बेहद शक्तिशाली और आधुनिक रूप दिया। उनके जाने के बाद अब ईरान एक नए युग में प्रवेश कर रहा है।
युगल में भी यूपी की जोड़ियां आमने-सामने, दोनों वर्गों के फाइनल शुक्रवार को लखनऊ ।…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…
जब मायानगरी के सितारे अपनी आगामी फिल्मों के प्रचार के लिए जमीन से जुड़ते हैं,…
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक…
जैसे-जैसे सितंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे देश के आम…