Trending News

ईरान उबाल पर: महंगाई के खिलाफ आंदोलन, संसद स्पीकर की अमेरिका-इजरायल को खुली धमकी

ईरान इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। देश में कमर तोड़ महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। हालात ऐसे हैं कि अब मौजूदा सरकार के खिलाफ तेज विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। वहीं, अमेरिका और इजरायल भी ईरान की मौजूदा स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

शुरुआत में ये विरोध प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी और ईरानी मुद्रा के लगातार गिरते मूल्य को लेकर थे, लेकिन अब यह आंदोलन सीधे तौर पर इस्लामिक शासन को चुनौती देता नजर आ रहा है।

इस बीच ईरान के संसद स्पीकर ने अमेरिका और इजरायल को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि ईरान पर हमला किया गया, तो अमेरिकी सैनिक और इजरायल ईरान के सीधे निशाने पर होंगे। ईरान का साफ कहना है कि किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की स्थिति में वह अमेरिकी ठिकानों और इजरायल के सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला करेगा।

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने उस पर हमला किया, तो तेहरान क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।

इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी सांसद मार्को रूबियो के बीच शनिवार को फोन पर बातचीत हुई। इजरायली अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस बातचीत में ईरान में संभावित अमेरिकी हस्तक्षेप को लेकर चर्चा की गई। यह संवाद ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वैश्विक चिंता गहराती जा रही है।

तीन इजरायली सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इजरायल इस वक्त हाई अलर्ट पर है और किसी भी संभावित अमेरिकी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। इजरायली सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए वे हर संभावित हालात से निपटने के लिए तैयार हैं और अमेरिका के फैसलों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

अयातुल्ला अली खामेनेई ने बयान दिया है कि इन प्रदर्शनों के पीछे मोसाद, सीआईए के एजेंट्स हैं और ईरान इनके आगे नहीं झुकेगा। वहीं कभी ईरान के शासक रहे शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बड़े बेटे क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने लोगों से अपील की है कि आगे बढ़ कर सत्ता अपने हाथ में लें। ये जाहिर दिख रहा है कि अगर ईरान में सत्ता परिवर्तन हुआ तो मुल्क की कमान रजा पहलवी के हाथ में ही आएगी। इस सत्ता परिवर्तन का वैश्विक रणनीति पर भी बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

10 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

14 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

14 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

15 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

16 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

17 hours ago