Trending News

ईरान का गैस और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला: कतर, यूएई और सऊदी अरब में ऊर्जा संकट बढ़ा, भारत पर असर

मध्य पूर्व में जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है और लगातार भड़कती जा रही है। अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान को निशाना बना रहे हैं और उसके तेल भंडारों और रिहायशी इलाकों में बमबारी कर चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों की ज़िंदगी पर संकट पैदा हुआ है।


दूसरी ओर, ईरान पूरी तरह बौखला गया है और उसने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है, अब पड़ोसी देशों को भी टारगेट किया जा रहा है।अब तक ईरान केवल अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा था, लेकिन अब उसने तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करना शुरू कर दिया है।

हाल ही में कतर की रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी में स्थित बड़े एलएनजी (LNG) प्लांट पर मिसाइल हमला हुआ, जिससे वहां आग लग गई और उत्पादन रोकना पड़ा। यह हमला ऐसे समय हुआ जब इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था। इसके बाद ईरान ने कतर, सऊदी अरब और यूएई को चेतावनी दी कि उनके ऊर्जा ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर दुनिया के सबसे बड़े लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) सप्लायर देशों में से एक है। इस प्लांट पर हमला होने से वैश्विक गैस और तेल की कीमतों में वृद्धि का खतरा बढ़ गया है।

भारत पर असर

  • भारत अपनी गैस की लगभग 47% जरूरत कतर से आयात करता है।
  • सालाना लगभग 27 मिलियन टन एलएनजी भारत लाता है, जिसमें से 12–13 मिलियन टन कतर से आता है।
  • इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 24% और अमेरिका से लगभग 11% गैस आती है।
    इससे स्पष्ट है कि मध्य पूर्व की बढ़ती जंग का सीधा असर भारत के ऊर्जा सुरक्षा और गैस कीमतों पर पड़ सकता है।

news desk

Recent Posts

अगर आपके पास भी है इन कंपनियों के शेयर्स हैं, तो Income Tax की ‘नजर’ आप पर भी है!

अगर आप भी उन इनवेस्टर्स में से हैं जो US स्टॉक्स Apple, Google, Tesla में…

7 hours ago

आवास योजना के नाम पर करता था वसूली: एंटी करप्शन टीम द्वारा नगर पालिका के गेट पर दबोचा गया रिश्वतखोर कर्मचारी!

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अयोध्या मंडल की एंटी…

9 hours ago

Perplexity ने लॉन्च किया ‘Comet’ AI ब्राउज़र: अब iPhone बनेगा आपका पर्सनल ‘थिंकिंग पार्टनर’

सर्च इंजन की दुनिया में गूगल को कड़ी टक्कर दे रही कंपनी Perplexity AI ने…

11 hours ago

“शादी के अगले दिन भी प्रैक्टिस?” इकाना में ऋषभ पंत का अर्जुन तेंदुलकर से मजेदार सवाल, VIDEO वायरल

IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर के बैट पर ऋषभ पंत का मजेदार कमेंट, बताया वजन और…

11 hours ago

ईरान जंग के विरोध में इस्तीफा देने वाले अधिकारी पर जांच, जोए केंट पर खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप

ईरान जंग के खिलाफ इस्तीफा देने वाले अमेरिकी अधिकारी जोसेफ उर्फ जोए केंट को लेकर…

12 hours ago

मौसम अपडेट: देश में बढ़ रही गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

देशभर में गर्मी का असर अब तेज होने लगा है। मार्च खत्म होने के करीब…

13 hours ago