देवबंद की PDA पंचायत में सपा सांसद इकरा हसन का हमला
देवबंद : कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने मंगलवार को देवबंद में आयोजित PDA पंचायत के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला. उन्होंने तालिबान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी तालिबान के खिलाफ ज़हर उगला था, आज वही उन्हें सरकारी सुरक्षा में देवबंद बुला रहे हैं.
“कौन सी रणनीति है बीजेपी की?”
इकरा हसन ने कहा, “बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ पहले तालिबान को लेकर कठोर बयान दिया करते थे. आज उसी तालिबान को सरकारी सुरक्षा के साथ सम्मानपूर्वक भारत लाया गया. यह दोहरा मापदंड जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. आप सोच सकते हैं कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है.”
उन्होंने आरोप लगाया कि “इस सरकार ने तालिबान के आगे घुटने टेक दिए है. ये आगे देश को किस दिशा में लेके जाएँगे ?”
इकरा ने आगे कहा कि देश के मुख्यमंत्रियों की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है और ऊपर से जो नफरत भरा नैरेटिव सेट किया जाता है, वही नीचे तक कुछ तथाकथित ‘फ्रिंज एलिमेंट्स’ के जरिए फैलाया जाता है.
“काम किया है तो बताइए दस बड़े उदाहरण”
सांसद ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा — “अगर वाकई विकास किया है तो सामने रखिए वो दस बड़े काम जो समाज के हित में हुए हों. सच्चाई यह है कि हर वर्ग इस सरकार से खुद को ठगा महसूस कर रहा है.”
PDA मॉडल पर बोलीं — “यह हमारी ताकत है, किसी के खिलाफ हथियार नहीं”
बसपा प्रमुख मायावती के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इकरा ने कहा, “हमारा PDA (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) मॉडल आलोचना नहीं, बल्कि एक सकारात्मक रणनीति है. हम अपनी दिशा में काम कर रहे हैं, हमें किसी और पार्टी की रणनीति से मतलब नहीं.”
सपा सांसद का यह सख्त रुख साफ संकेत देता है कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में खुद को केवल विकल्प नहीं बल्कि चुनौती के रूप में पेश कर रही है — और धार्मिक ध्रुवीकरण के मुद्दों पर बीजेपी को सीधे घेरे में लेने के मूड में है.
लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती…
अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों…
अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना…
टी-20 विश्व कप में इस बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। तथाकथित छोटी…
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों…
तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव परिणाम तेजी से सामने…