आईपीएल का नया सीजन 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन BCCI ने अब तक पूरा IPL 2026 शेड्यूल जारी नहीं किया है। बोर्ड ने 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के लिए केवल शुरुआती 20 मैचों की तारीखें जारी की हैं। इस बीच फैंस इंतजार कर रहे हैं कि बचे हुए मुकाबलों की तारीखें कब सामने आएंगी।
वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर क्रिकेट के महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले सीजन की तरह इस बार भी शहर में 7 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
IPL 2026 में कुल कितने मैच होंगे?
हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार भी IPL 2026 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। शुरुआती 20 मैचों के बाद अब 54 मुकाबलों का शेड्यूल बाकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि BCCI 26 मार्च तक पूरा शेड्यूल फाइनल कर सकता है।
शेष मैच और शेड्यूल कब आएगा?
पिछले दिनों अटकलें थी कि इस बार मैचों की संख्या बढ़ाकर 80 तक की जा सकती है, लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट में इसे खारिज किया गया है। BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि शेष मैचों का कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है, और इसमें 3-4 दिन का समय लग सकता है।
BCCI ने शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल विधानसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार करते हुए जारी किया था। अब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं:
- चेन्नई: 23 अप्रैल
- कोलकाता: 23 और 29 अप्रैल
- गुवाहाटी: 9 अप्रैल
इन तारीखों में इन शहरों में कोई IPL मैच नहीं खेला जाएगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग 29 मार्च तक खत्म हो जाएगी और 4 मई को मतगणना होगी।
राजस्थान रॉयल्स का होम बेस
शेड्यूल में यह भी देखना होगा कि राजस्थान रॉयल्स के होम मैच कहाँ होंगे। शुरुआती शेड्यूल में राजस्थान के तीनों होम गेम असम के गुवाहाटी में तय किए गए हैं। बाकी चार मैच कहाँ होंगे, यह BCCI के अगले अपडेट में स्पष्ट होगा। टीम जयपुर या किसी अन्य स्टेडियम में अपने होम मैच खेल सकती है।
IPL 2026 का पूरा टाइमलाइन
- शुरुआत: 28 मार्च 2026
- फाइनल: 31 मई 2026
इस तरह फैंस पूरी उम्मीद कर सकते हैं कि IPL 2026 का रोमांच पूरे महीने चलने वाला है। आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है और 28 मार्च से इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। 19वें सीजन की शुरुआत एक हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगी, जिसमें पिछली चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के शुरुआती 16 दिनों के लिए कुल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। इस दौरान चार डबल हेडर मुकाबले भी होंगे, जो 4-5 अप्रैल और 11-12 अप्रैल को खेले जाएंगे। डबल हेडर के दिनों में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बाकी मैचों का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा।