Trending News

IPL 2026: टॉस जीतकर पंजाब ने चुनी गेंदबाजी, SRH की तूफानी शुरुआत! 8 ओवर में 114 रन, पंजाब की बढ़ी टेंशन

आईपीएल 2026 में आज क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका देखने को मिल रहा है। दिन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोपहर 3:30 बजे मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है।ताज़ा अपडेट के मुताबिक, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। 4 बज कर 15 मिनट तक सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए आठ ओवर में ही 114 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है।

फॉर्म में पंजाब, संघर्ष में SRH

अगर दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म की बात करें, तो पंजाब किंग्स इस सीजन शानदार लय में नजर आई है। टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसी के साथ पंजाब के पास कुल 5 अंक हैं और टीम का आत्मविश्वास भी काफी मजबूत है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने तीन में से सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

हेड टू हेड में कौन आगे?

हालांकि, हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आता है। हैदराबाद ने अब तक पंजाब को 17 बार हराया है, जबकि पंजाब किंग्स सिर्फ 7 मुकाबले ही जीत सकी है।

पिच रिपोर्ट क्या कहती है-

पिच रिपोर्ट पर नजर डालें तो मुल्लांपुर की सतह आमतौर पर सूखी रहती है। इस सीजन यहां खेले गए मुकाबले में भी बल्लेबाजी आसान नहीं दिखी थी, खासकर जब गेंद पुरानी हो जाती है। ऐसे में शुरुआत में रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है। दिन का मैच होने के कारण ओस का असर भी नहीं रहेगा, इसलिए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास स्कोर डिफेंड करने का अच्छा मौका रहेगा।

मैच प्रिडिक्शन को लेकर क्या कुछ कहा जा रहा है-

मैच प्रिडिक्शन की बात करें तो मुकाबला काफी संतुलित नजर आ रहा है। जहां हैदराबाद की बल्लेबाजी मजबूत मानी जा रही है, वहीं पंजाब की गेंदबाजी इस समय शानदार फॉर्म में है। ऐसे में जो टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, उसके जीतने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है।

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रख पाएगी, या फिर सनराइजर्स हैदराबाद वापसी करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।

Afifa Malik

Recent Posts

जेडी वेंस के लिए काला सूट, अराघची के सामने मिलिट्री वर्दी! ‘पावर सिग्नलिंग’ या ‘एटायर डिप्लोमेसी’  क्या है पाकिस्तान का असली खेल?

इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की…

11 minutes ago

Dhurandhar 2 की ‘सुनामी’ के बीच नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह: RSS मुख्यालय में मोहन भागवत के साथ की सीक्रेट मीटिंग

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाले रणवीर सिंह इस…

23 minutes ago

ईरानी हमलों के बाद UAE ने दिखाई ताकत, नेताओं ने कहा- देश पहले से ज्यादा एकजुट होकर उभरा

अबू धाबी, 11 अप्रैल 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हालिया क्षेत्रीय संकट के बाद…

1 hour ago

राजस्थान में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जयपुर-जोधपुर-कोटा में क्या है ताजा भाव ?

जयपुर, 11 अप्रैल 2026: शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम का इंतजार कर रहे लोगों के…

2 hours ago

अगर शादी में दुल्हन ऐसा प्रैंक करे तो क्या होगा? धोखेबाज़ दुल्हन  की मजेदार रील क्यों हो रही है viral ?

इंस्टाग्राम यूजर्स इन दिनों ‘Dhokebaaz Dulhan’ नाम के एक मजेदार AI-जनरेटेड रील पर खूब हंस…

2 hours ago

Google Pay का नया ‘UPI Circle’ फीचर: अब आपके बच्चों की पॉकेट मनी पर होगा आपका डिजिटल कंट्रोल

कैशलेस इकोनॉमी की दौड़ में गूगल पे (Google Pay) ने एक गेम-चेंजिंग फीचर 'UPI Circle'…

3 hours ago