Trending News

1 जुलाई से इन इंटरनेशनल रूट्स पर Indigo फ्लाइट्स की सेवाए हो जाएंगी ठप, जानिए क्या है वजह

अगर आप इस मॉनसून या फेस्टिव सीजन में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके प्लानिंग पर असर डाल सकती है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपनी नेटवर्क स्ट्रेटेजी में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। कंपनी ने 1 जुलाई 2026 से अपने 6 पॉपुलर इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद करने जा रही है। यह सस्पेंशन 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

कौन-से रूट्स हो रहे हैं प्रभावित?


इंडिगो जिन 6 डेस्टिनेशन्स के लिए अपनी फ्लाइट्स को रोक रहा है, उनमें एशिया के सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स भी शामिल हैं: हांगकांग, शंघाई, हो ची मिन्ह सिटी, क्राबी, लंगकावी, और सिएम रीप

फ्लाइट्स दोबारा कब शुरू होंगी?

एयरलाइन के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से इन रूट्स पर सेवाएं फिर से बहाल कर दी जाएंगी और कंपनी उसी समय से फ्रेश बुकिंग्स भी शुरू करेगी।

आखिर इंडिगो ने क्यों लिया यह यू-टर्न?


इंडिगो ने इस बड़े फैसले के पीछे दो मेन कमर्शियल और ऑपरेशनल वजहें बताई हैं:

जुलाई से सितंबर की तिमाही “Quarter” के दौरान इन स्पेसिफिक रूट्स पर पैसेंजर्स की संख्या में भारी गिरावट देखी जाती है। कम बुकिंग्स के कारण इन फ्लाइट्स को ऑपरेट करना कंपनी के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा था।
ग्लोबल मार्केट में एविएशन टर्बाइन फ्यूल “ATF” की बढ़ती कीमतें, विदेशी मुद्रा “Foreign Exchange” दरों में उतार-चढ़ाव और कुछ एयरस्पेस पाबंदियों के चलते फ्लाइट्स को उड़ाने का खर्च काफी बढ़ गया है।

क्या बाकी उड़ानों पर भी असर पड़ेगा?


इंडिगो ने साफ किया है कि उसका बाकी इंटरनेशनल नेटवर्क पहले की तरह ही काम करता रहेगा। कंपनी हर हफ्ते अपने शेड्यूल के मुताबिक 1,800 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट्स ऑपरेट करती रहेगी।

पैसेंजर्स के लिए अब आगे क्या?


अगर आपने ऊपर दिए गए रूट्स के लिए पहले से टिकट बुक कर रखी थी, तो पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इंडिगो आमतौर पर प्रभावित यात्रियों को दो विकल्प देता है:

बिना किसी डिडक्शन के आपका पूरा पैसा आपके बैंक अकाउंट में वापस आ जाएगा। और आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज या पेनाल्टी के अपनी यात्रा को 1 अक्टूबर के बाद की किसी तारीख के लिए री-शेड्यूल कर सकते हैं।

news desk

Recent Posts

शिवा शर्मा हत्याकांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-यह मामला सरकार को ले डूबेगा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन…

1 hour ago

अभिजीत दीपके ने रोका आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

1 hour ago

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

2 hours ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

3 hours ago