Latest News

इंडिगो फ्लाइट में सवा घंटे फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, तकनीकी खराबी के बाद उड़ी फ्लाइट

यूपी: लखनऊ से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत सभी यात्रियों को करीब एक घंटा 20 मिनट तक विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। बाद में खराबी दूर होने के बाद फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हुई।

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E505 को सोमवार सुबह 7:40 बजे लखनऊ से कोलकाता के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन टेक्निकल फॉल्ट की वजह से विमान तय समय पर उड़ान नहीं भर सका और यात्रियों को विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा।

करीब सवा घंटे बाद तकनीकी समस्या ठीक की गई, जिसके बाद सुबह 8:59 बजे विमान ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी विमान में ही बैठे रहे।

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता जा रहे थे। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद विमान को रवाना किया गया और सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

news desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ‘तेल की जियोपॉलिटिक्स’ का खुलासा, Lindsey Graham के एक बयान ने खड़े किए बड़े सवाल

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान को लेकर एक नई बहस तेज…

60 minutes ago

हॉर्मुज संकट से दुनिया में उर्वरक की किल्लत का खतरा, खेती और खाने की कीमतों पर पड़ सकता है असर

ईरान से बढ़ते संघर्ष के बीच अब दुनिया की नजर हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)…

2 hours ago

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपके दिमाग का दही कर रहा है? नई रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे!

हम सबको बताया गया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी लाइफ सेट कर देगा, काम…

3 hours ago

मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, पुतिन बोले- रूस आपके साथ खड़ा है

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच Iran से एक बड़ी खबर सामने आ…

3 hours ago

लखनऊ से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में 1 घंटा 20 मिनट फंसे रहे केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak सोमवार सुबह इंडिगो…

4 hours ago

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का जलवा, रिलीज़ से पहले ही 12.29 करोड़ की कमाई, ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड भी टूटा

बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar: The Revenge रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म का…

4 hours ago