Trending News

“अडानी के इस डील के बाद इंडिगो में पायलटों की कमी अचानक क्यों बढ़ी?” कांग्रेस ने पूछा सरकार से बड़ा सवाल, लगाया बड़ा आरोप !

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस में हाल ही में आए परिचालन संकट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और उद्योगपति गौतम अदानी पर बड़े आरोप लगाए हैं। विपक्ष का दावा है कि अदानी समूह द्वारा एक पायलट ट्रेनिंग कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के तुरंत बाद ही इंडिगो में भारी अव्यवस्था पैदा हुई, जो कथित तौर पर अदानी को फायदा पहुंचाने की साजिश हो सकती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 दिसंबर को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 550 से ज्यादा उड़ानों का रद्द होना, पायलटों की कमी और हजारों यात्रियों की परेशानी किसी सामान्य तकनीकी समस्या का नतीजा नहीं, बल्कि सरकार के “मोनोपॉली मॉडल” की देन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अराजकता से इंडस्ट्री में अदानी को एयर इंडिया या अन्य क्षेत्रों में ज्यादा बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का रास्ता मिला।

अदानी अधिग्रहण और पुराने कोयला विवाद का भी हवाला

कांग्रेस ने हालिया अधिग्रहण की टाइमलाइन को उठाते हुए कहा कि 27 नवंबर 2025 को अदानी डिफेंस सिस्टम्स और होराइजन एयरो सॉल्यूशंस ने मिलकर एफएसटीसी में 73% हिस्सेदारी 820 करोड़ रुपये में खरीदी। पार्टी का आरोप है कि इसके ठीक बाद इंडिगो में पायलट संकट और गहरा गया। विपक्ष ने 2021 के कोयला संकट का भी जिक्र किया, जब देश में सिर्फ 2–3 दिन का स्टॉक बचने की खबरें आई थीं। कांग्रेस का दावा है कि यह अफवाह अदानी के खराब कोयले को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए फैलाया गया था। ओसीसीआरपी की 2024 रिपोर्ट में भी कोयले के ओवरवैल्यूएशन के आरोप सामने आए थे।

फिलहाल, न तो अदानी समूह और न ही सरकार ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। विमानन मंत्रालय ने इंडिगो संकट की जांच जरूर शुरू की है, लेकिन किसी षड्यंत्र की पुष्टि नहीं की है। विशेषज्ञों का कहना है कि आरोप राजनीति को जरूर गर्म करेंगे, लेकिन पुख्ता सबूतों की कमी बड़ा सवाल बना रहेगा।

news desk

Recent Posts

बार-बार घबराहट, तेज धड़कन और सांस फूलना? जानिए पैनिक अटैक क्या है और इससे कैसे संभलें

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन…

1 hour ago

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

11 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

14 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

15 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

16 hours ago