Trending News

अमेरिका के नए बिल से भारत की बढ़ी टेंशन, रूस से तेल खरीदने पर लग सकता है 100% टैरिफ

वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने मॉस्को पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सीनेट ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों वाला नया बिल पास कर दिया है, जो अब वैश्विक व्यापार समीकरणों को बदल सकता है। इस बिल के पक्ष में 86 और विरोध में 12 वोट पड़े।

अगर यह विधेयक कानून बन जाता है, तो रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों—जिनमें भारत, चीन, स्लोवाकिया, अजरबैजान और हंगरी शामिल हैं पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय अमेरिकी प्रशासन के हाथ में रहेगा।

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर निशाना
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का यह बिल उन देशों को टारगेट करता है जो रूस से बड़ी मात्रा में ऊर्जा आयात कर रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि वैश्विक स्तर पर रूस की ऊर्जा आय पर रोक लगे, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़े।

भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता
भारत के लिए यह स्थिति खासतौर पर संवेदनशील है। हाल के महीनों में भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात तेजी से बढ़ाया है। जून 2026 में यह आयात 34% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। भारत फिलहाल चीन के बाद रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाला दूसरा देश है।

मध्य-पूर्व में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में अस्थिरता के चलते भारत ने वैकल्पिक स्रोत के रूप में रूस का रुख किया है। ऐसे में अगर अमेरिकी बिल लागू होता है, तो भारत के ऊर्जा और व्यापार दोनों पर असर पड़ सकता है।

राहत की उम्मीद भी बनी हुई
अमेरिकी सांसद रिचर्ड ब्लूमेंथल ने संकेत दिया था कि जिन देशों की रूसी गैस खरीद 15% से कम होगी, उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

पहले भी लग चुका है टैरिफ
अमेरिका पहले भी भारत को रूस से तेल खरीदने पर चेतावनी दे चुका है। अगस्त 2025 में ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिससे कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया था। इससे दोनों देशों के व्यापार पर असर पड़ा था।

अब नए बिल के लागू होने की स्थिति में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में फिर तनाव बढ़ सकता है।

news desk

Recent Posts

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

43 seconds ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

9 minutes ago

FATF की प्लीनरी से पहले पाकिस्तान का बड़ा खेल! मसूद अजहर पर बढ़ाया इनाम

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान…

21 minutes ago

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गढ़ पाली में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पाली / जयपुर। राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजों में पाली नगर निगम क्षेत्र से एक…

2 hours ago

यूपी 2027 से पहले दलित सियासत में नई एंट्री की आहट, रोहिणी घावरी के वाल्मीकि दांव से किसकी बढ़ेगी टेंशन?

स्विट्जरलैंड से भारत लौटने के बाद रोहिणी घावरी की यूपी में राजनीतिक सक्रियता की चर्चा…

3 hours ago

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता…

4 hours ago