Trending News

भारतीयों के सिर चढ़ा हॉरर फिल्मों का जादू,’एविल डेड बर्न’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में दुनियाभर से बटोरे 210 करोड़

हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हमेशा से ही एक अलग और वफादार दर्शक वर्ग रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में रिलीज हुई हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘एविल डेड बर्न’ (Evil Dead Burn) सिनेमाघरों में अपना खौफनाक जादू चलाने में कामयाब रही है। फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में अपने सफर के सात दिन यानी पहला हफ्ता पूरा कर लिया है, और इसके कमाई के आंकड़े बेहद शानदार और स्थिर नजर आ रहे हैं।

दुनियाभर में फिल्म का दबदबा

ग्लोबल लेवल पर भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की कमाई को मिलाकर ‘एविल डेड बर्न’ ने अपने पहले हफ्ते में दुनियाभर से लगभग 210 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन कर लिया है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड

भारत में फिल्म ने पहले सात दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 21.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की दिन-प्रतिदिन की कमाई पर नजर डालें तो इसकी शुरुआत काफी मजबूत रही और वीकेंड के बाद भी इसने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी:

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये की ठोस शुरुआत के साथ खाता खोला, वीकेंड का फायदा मिला और कमाई बढ़कर 4.45 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म ने अपनी सबसे बड़ी छलांग लगाई रविवार को और 4.90 करोड़ रुपये बटोरे। कामकाजी दिन होने के बावजूद सोमवार को फिल्म ने टिकते हुए 2.25 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो अब तक की इसकी सबसे लोएस्ट डेली कलेक्शन रही है।

‘द ऑब्सेशन’ से पीछे, लेकिन ट्रैक पर मजबूत

भारतीय बाजार में इस साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘द ऑब्सेशन’ (The Obsession) अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है, जिसने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया और दुनियाभर में 4,127 करोड़ रुपये से ज्यादा की ऐतिहासिक कमाई की। हालांकि ‘एविल डेड बर्न’ का कलेक्शन उस स्तर तक नहीं पहुंच सका है, लेकिन अपने बजट और जॉनर के हिसाब से फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बेहद सफल और स्थिर सफर तय कर रही है। आने वाले दूसरे वीकेंड में भी इस हॉरर फिल्म से अच्छे बिजनेस की उम्मीद की जा रही है।

news desk

Recent Posts

कोलकाता भगदड़ पर TMC ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, शुभेंदु अधिकारी से मांगा इस्तीफा

कोलकाता: चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी…

5 hours ago

कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल में कैसे मची भगदड़? पुलिस ने बताई वजह, 18 लोगों की मौत की खबर

कोलकाता: चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़ जमा होने…

5 hours ago

कोलकाता में बारिश के बीच दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत; प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बिगड़े हालात

कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच भारी भीड़…

5 hours ago

नवरात्रि में तिथियों का बड़ा फेरबदल! एक ही दिन अष्टमी-नवमी, जानें कन्या पूजन का सही समय

आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का पर्व सबसे महत्वपूर्ण माना जाता…

5 hours ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा; 27 को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल…

6 hours ago

भगवंत मान के रिश्तेदार से जुड़े मामले में ED की कार्रवाई, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके गए अमरदीप सिंह ग्रेवाल

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार से जुड़े पंजाबी फिल्म निर्माता अमरदीप…

6 hours ago