Trending News

ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से रेप, पुलिस ने कहा — ‘यह नस्लीय हिंसा’! आरोपी की तस्वीर जारी

ब्रिटेन में एक बार फिर भारतीय मूल के व्यक्ति के खिलाफ नस्लीय हिंसा का मामला सामने आया है. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने 20 वर्षीय युवती के साथ हुए कथित बलात्कार के मामले में एक श्वेत पुरुष की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती भारतीय मूल की है, और पुलिस इस घटना को नस्लीय हमले के रूप में देख रही है.

पुलिस ने आरोपी की तस्वीर की सार्वजनिक

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को यह जानकारी तब मिली जब वॉलसाल के पार्क हॉल इलाके में सड़क किनारे एक युवती गंभीर हालत में पाई गई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और संदिग्ध की एक तस्वीर भी सार्वजनिक की है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द से पकड़ा जा सके.
जांच अधिकारी ने मीडिया को बताया कि, ‘यह एक बेहद गंभीर हमला है. हम आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. सबूत जुटाने और संदिग्ध की पहचान तय करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.’ उन्होंने यह भी कहा कि जांच कई स्तरों पर चल रही है और किसी भी नागरिक से मिली छोटी-से-छोटी जानकारी भी मामले को सुलझाने में मददगार हो सकती है.

बहुसांस्कृतिक इलाके वॉलसाल में बढ़ाई जाएगी पुलिस सुरक्षा

स्थानीय अधिकारी फिल डॉल्बी ने बताया कि वॉलसाल एक बहुसांस्कृतिक इलाका है और इस हमले ने समुदाय में भय और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है. उन्होंने कहा, ‘हम स्थानीय निवासियों से संवाद कर रहे हैं ताकि उनकी चिंताओं को समझा जा सके. आने वाले दिनों में क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी.’
फिलहाल, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने संदिग्ध व्यक्ति को इलाके में देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत संपर्क करें. इस मामले ने एक बार फिर ब्रिटेन में नस्लीय हिंसा के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

9 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

11 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

13 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

13 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

15 hours ago