खेल

लखनऊ के इकाना में भारत-अफगान का वन डे मैच, देखें पूरी डिटेल

टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने इस सीरीज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। खास बात यह है कि अफगानिस्तान की टीम पहली बार भारत में one day सीरीज खेलेगी। यह दौरा जून 2026 में आयोजित होगा।

बीसीसीआई द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, भारत और अफगानिस्तान के बीच दौरे की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। यह मुकाबला 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी।

वनडे सीरीज का एक अहम मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium (इकाना स्टेडियम) में खेला जाएगा।वनडे सीरीज के मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। यह दौरा अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि उसे दुनिया की शीर्ष टीमों में शुमार भारत के खिलाफ उसकी सरज़मीं पर खेलने का अवसर मिलेगा।

यह सीरीज टीम इंडिया के लिए भी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसी के साथ 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।

भारतीय फैंस के लिए यह मुकाबला और भी खास रहेगा, क्योंकि अनुभवी सितारे Rohit Sharma और Virat Kohli एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आ सकते हैं। हालांकि, Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने अभी तक आधिकारिक टीम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि अंतिम चयन आईपीएल 2026 के समापन के बाद किया जाएगा।

इस दौरे को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच भारत में यह पहला टेस्ट मुकाबला होगा।

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
एकमात्र टेस्ट: 6 जून से 10 जून – चंडीगढ़
पहला ODI: 14 जून 2026 धर्मशाला
दूसरा ODI: 17 जून 2026 लखनऊ
तीसरा ODI: 20 जून 2026 चेन्नई

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

Tata Punch EV: कम कीमत में ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स का दमदार पैकेज

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी…

15 minutes ago

ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘तन्वी द ग्रेट’ , अनुपम खेर ने शेयर किया भावुक संदेश, दर्शकों से की खास अपील

3 मार्च बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के लिए बेहद खास तारीख बन गई है। उनकी…

10 hours ago

ग्रहण के चलते बदली ठाकुर बांके बिहारी की दिनचर्या, दर्शन और आरती के नए समय जारी

वृंदावन। आगामी 3 मार्च 2026 को पड़ने वाले चंद्रग्रहण का असर अब ठाकुर बांके बिहारी…

13 hours ago

भारत दौरे पर कनाडा के PM मार्क कार्नी, निवेश-टेक्नोलॉजी से ऊर्जा तक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney का प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गर्मजोशी…

14 hours ago

परमाणु ठिकाने पर अमेरिका-इज़रायल के हमले का आरोप, ईरान का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ईरान लगातार पलटवार कर…

16 hours ago