Trending News

IND vs ENG: सैमसन के तूफान से इंग्लैंड ढेर, भारत 7 रन से जीतकर T20 वर्ल्ड कप फाइनल में

संजू सैमसन (89), शिवम दुबे (43) और ईशान किशन (39) की तूफानी पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने गुरुवार को टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी।

शानदार बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने मुकाबला 7 रन से जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया, जबकि इंग्लैंड का टी-20 विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।

254 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 38 रन के स्कोर पर ही उसके दो विकेट गिर गए। फिल साल्ट (5) और कप्तान हैरी ब्रूक (7) जल्दी पवेलियन लौट गए। छठे ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। बटलर ने 17 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। इसके बाद टॉम बैटन (17) को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया।

इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथल ने पांचवें विकेट के लिए तेजतर्रार 77 रन की साझेदारी कर भारत की चिंता बढ़ा दी। हालांकि 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। जैक्स ने 20 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने सैम करन (18) को आउट कर मैच का रुख एक बार फिर भारत की ओर मोड़ दिया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे की पहली ही गेंद पर जैकब बेथल रन आउट हो गए, जिससे इंग्लैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। बेथल ने 48 गेंदों में आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 105 रन की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से हार गई। अंतिम ओवर में जोफ्रा आर्चर ने तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 19 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने दो विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।

news desk

Recent Posts

सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला सुरक्षित, पुलिस ने मांगी 3 दिन की अतिरिक्त हिरासत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी)…

10 minutes ago

दिल्ली में जहरीली हवा का शिकंजा: ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, GRAP-1 की पाबंदियां लागू

राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…

2 hours ago

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश और नेपाल करेंगे मेजबानी, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…

2 hours ago

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…

3 hours ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

4 hours ago

सौरभ दास-आशुतोष रांका पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पूछा- आप जेन-जी नहीं हैं

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…

4 hours ago