Latest News

लखनऊ में डेंगू का बढ़ता खतरा! 72 घंटे में मिले 75 नए मरीज, 698 तक पहुंचा आंकड़ा… इन इलाकों में सबसे ज्यादा केस

लखनऊ: मौसम में बदलाव और बेमौसम बारिश के बीच राजधानी में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 72 घंटों में शहर में 75 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल अब तक डेंगू से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 698 हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और घर-घर सर्वे के जरिए मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है।

जलभराव और मौसम में नमी के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को डेंगू के 24, गुरुवार को 26 और शुक्रवार को 25 नए मरीज मिले। तीन दिनों में सामने आए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में बारिश के बाद मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं, जिससे संक्रमण के मामले और बढ़ने की आशंका है।

अब तक 698 लोग डेंगू की चपेट में

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक राजधानी में डेंगू के कुल 698 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 63 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी। उपचार के बाद 51 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 12 मरीज अभी भी भर्ती हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती इन मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।

इन इलाकों में मिले सबसे ज्यादा नए मरीज

शुक्रवार को लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में डेंगू के 25 नए मामले सामने आए। इनमें इंदिरानगर में सबसे ज्यादा सात मरीज मिले। इसके अलावा अलीगंज में छह और चंदरनगर में पांच नए संक्रमितों की पुष्टि हुई।

अन्य इलाकों की बात करें तो सिल्वर जुबली में तीन, एनके रोड में दो और गोसाईगंज व रेडक्रास में एक-एक मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग इन इलाकों में संक्रमण की स्थिति पर नजर रख रहा है।

19.54 लाख घरों का सर्वे, 432 को नोटिस

डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 19.54 लाख घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

इस दौरान जिन घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया, उनमें से 432 घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की हिदायत दी जा रही है। मौसम में बदलाव और बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ने की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और सर्वे अभियान जारी है।

vineet verma

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला की नई पत्नी निधि राजदान कौन हैं? 21 साल NDTV में किया काम, पहले भी टूट चुकी है शादी; जानिए परिवार से करियर तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी की…

1 hour ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे दिग्गज; 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन ने ‘जन…

2 hours ago

सर्दियों में चेहरे की नमी हो रही है गायब? घर पर इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल मॉइस्चराइजर, रूखी त्वचा को मिलेगी राहत

नई दिल्ली: सर्दियों की शुरुआत होते ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ठंडी…

2 hours ago

नवंबर में भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहेगा पारा, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: आमतौर पर नवंबर का महीना सर्दियों की शुरुआत का संकेत देता है, लेकिन…

2 hours ago