Trending News

मिडल ईस्ट महायुद्ध की आग में: इजरायल ने तेहरान समेत कई शहरों पर दागीं मिसाइलें; ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी किया ‘देश छोड़ने’ का फरमान!

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव अब पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो चुका है। ईरान, हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच जारी ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों ने इस पूरे क्षेत्र को भीषण युद्ध की आग में झोंक दिया है।

इस बीच, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर और आपातकालीन एडवाइजरी (Emergency Advisory) जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने का हुक्म दिया है।

भारतीय दूतावास की सख्त हिदायत: ‘जो जहाँ है, तुरंत देश से बाहर निकले’

तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के बिगड़ते हालातों को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा-

“क्षेत्र में हालिया हिंसक घटनाओं और गंभीर सुरक्षा संकट को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोबारा याद दिलाता है कि वे फिलहाल ईरान की किसी भी यात्रा से पूरी तरह बचें। इसके अलावा, जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान के भीतर मौजूद हैं, उन्हें सख्त सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों (हवाई या जमीनी मार्ग) का इस्तेमाल कर तुरंत देश से बाहर निकल जाएं।”

इजरायली स्ट्राइक के बाद ईरान का एयरस्पेस बंद, उड़ानें पूरी तरह रद्द

ईरान पर आज सुबह हुए बड़े इजरायली हमले के बाद वहां का पूरा एविएशन सिस्टम ठप हो गया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक:

  • एयरपोर्ट्स पर ताला: तेहरान के प्रमुख मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और पश्चिमी ईरान के केरमानशाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह रद्द (Cancel) करने का ऐलान कर दिया है।
  • इस्फहान और तबरीज भी निशाने पर: ईरान के नागरिक उड्डयन विभाग का यह फैसला आज सुबह इजरायल द्वारा ईरान की राजधानी तेहरान के साथ-साथ रणनीतिक रूप से अहम शहर इस्फहान और तबरीज को निशाना बनाकर किए गए भीषण हवाई हमलों के तुरंत बाद आया है।

चौतरफा बारूद की बौछार: यरूशलम से डेड सी तक दहशत, यमन की भी एंट्री

इजरायल और ईरान का यह टकराव अब बहुकोणीय (Multi-front) युद्ध का रूप ले चुका है। ईरान की तरफ से इजरायल पर रॉकेटों की ऐसी जबरदस्त बौछार की गई है, जिसने यरूशलम, रामल्ला और डेड सी (मृत सागर) के आस-पास के रिहायशी व संवेदनशील इलाकों को सीधे निशाना बनाया।

इस बीच, यमन के हूती विद्रोही गुट ने भी इजरायल पर हमले की पुष्टि की है। हूतियों का दावा है कि उन्होंने इजरायल के कब्जे वाले जाफा इलाके में बेहद संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।

उधर, ईरान की मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, आज सुबह पश्चिमी शहर केरमानशाह के आस-पास आसमान में दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन्स का मुकाबला करने के लिए ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense Systems) को एक्टिव कर दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में लगातार धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं।

news desk

Recent Posts

डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि तक का सफर! 26 अक्टूबर को क्यों मनाई जाएगी जयंती, जानें बदलाव की यह रोचक कथा

नई दिल्ली: महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। महर्षि वाल्मीकि को…

1 hour ago

2027 वर्ल्ड कप के लिए रहाणे ने चुने भारत के 5 तेज गेंदबाज, बुमराह पहली पसंद… शमी-हर्षित का क्यों कटा पत्ता?

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर टीम इंडिया की तैयारियों और संभावित…

2 hours ago

6 महीने से रिलीज को तरस रही सलमान खान की ‘मातृभूमि’, दोबारा स्क्रीनिंग के बाद भी नहीं मिली हरी झंडी… आखिर कहां अटकी फिल्म?

नई दिल्ली: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज…

2 hours ago

दिल्ली नहीं, यूपी का बड़ौत बना देश का सबसे प्रदूषित शहर! AQI 324 पहुंचा, मेरठ भी दूसरे नंबर पर; आखिर हवा में इतना जहर क्यों?

बागपत: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण चिंता बढ़ाने लगा…

2 hours ago