Trending News

तंत्र और जलन ने महिला को बनाया साइकोपैथ किलर! बच्चियां बड़ी होकर सुंदर ना बन जाए इसलिए कर दी उनकी हत्या?

पानीपत: साल 2023 से लेकर 2025 के बीच हरियाणा के पानीपत में एक के बाद एक 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई। संयोग से चारों बच्चों के परिवारों की आपस में न सिर्फ जान पहचान थी बल्कि वो रिश्ते में भी आते थे। इस मामले को शुरूआत में दुर्घटना माना गया। लेकिन दिसंबर महीने जब आखिरी बच्ची की मौत हुई तो पुलिस ने इस बार जांच में पुरानी मौतों की कड़ियां जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ाया। जिसके बाद एक ऐसी कहानी सामने आई जो मानवता को शर्मसार करने वाली थी साथ ही पुलिस समेत सब लोग हतप्रभ भी रह गए। इन घटनाओं में तंत्र, मनोविकृति और जलन का कॉकटेल छिपा था।  

कहानी की शुरूआत होती है साल 2019 में जब पानीपत के सिवाह गांव की रहने वाली पूनम की शादी सोनीपत के भावर गांव में हुई। पूनम उपर से तो सामान्य दिखती लेकिन उसके अंदर मनोविकार था जो उसे एक घृणित अपराध की ओर धीरे धीरे बढ़ा रहा था। पूनम की तंत्र विद्या में भी रूची थी। घरवालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। साल 2023 में पूनम के रिश्तेदार की 9 साल बेटी डूब कर मर गई। इसके बाद ही पूनम का 3 साल का बेटा भी मर गया। परिवार और रिश्तेदार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना मान लिया। इसके बाद कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन इस साल यानी 2025 में पूनम की 6 साल की भतीजी जिया की पानी के टंकी में डूबकर मौत हो गई और दिसंबर में पूनम की एक और 6 साल की भतीजी विधि भी टब में डूबकर मर गई।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जब कड़ियां जोड़नी शुरू की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। पूछताछ में भी ये इशारा मिल रहा था कि इन चारों मौतों के तार पूनम से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने पूनम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूनम ने जो बयान दिया उसने सबको हैरत में डाल दिया।

पुलिस के मुताबिक पूनम साइकोपैथ सीरियल किलर है। जिसे सुंदर बच्चियों को देख जलन होती। उसका ये मानना था कि ये बच्चियां बड़ी होकर सुंदर ना बन जाए इसलिए उसने तीन बच्चियों को मार दिया। असल में पूनम को जब बच्चा हुआ तो आस पास के लोगों ने कह दिया था कि पूनम का बच्चा सुंदर नहीं है। ये बात उसके दिमाग में बैठती चली गई। उसने तय कर लिया कि वो सभी सुंदर बच्चों को मार देगी। इस दौरान उसने अपने बेटे की हत्या पूनम ने सिर्फ इसलिए कर दी ताकि लोगों को उस पर शक ना हो।

इसपूरी घटना में तंत्र का एंगल भी आ रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि तीनों बच्चियों की मौत एकादशी के दिन हुई है। हालांकि अभी इस पर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है। 2023 से 2025 के बीच करीब डेढ़ साल पूनम ने अपनी गतिविधियां इसलिए रोक दी थी क्योंकि प्रेग्नेंट हो गई थी। मनोविकार, जलन और तंत्र के दुष्प्रभाव के चलते पूनम ने 4 मासूमों की हत्या कर दी। फिलहाल पूनम पुलिस की गिरफ्त में है।

news desk

Recent Posts

खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से…

4 minutes ago

जेल से निकलते ही शालू का बड़ा ऐलान, बोली- अब कानपुर नहीं आऊंगी; ससुर के कारोबार से भी कोई रिश्ता नहीं

कानपुर: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 22 दिन जेल में रहने के बाद उनकी…

5 minutes ago

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

9 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

9 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

9 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

9 hours ago