Entertainment

करोड़ों फैंस को झटका, अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का किया ऐलान शास्त्रीय संगीत की ओर करेंगे वापसी

भारतीय संगीत जगत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने करोड़ों संगीत प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है। पिछले एक दशक से अपनी आवाज से दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग को हमेशा के लिए ‘अलविदा’ कहने का निर्णय लिया है।

कल देर रात अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की “मैं इसे यहीं समाप्त कर रहा हूँ (I am calling it off) | उनके इस एक वाक्य ने पूरे संगीत जगत में हलचल मचा दी है।

क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
अरिजीत सिंह ने क्लियर किया है कि ये कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नहीं है। उन्होंने इसके पीछे कई रीज़न बताए हैं:

अरिजीत ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, “मैं वापस भारतीय शास्त्रीय संगीत की ओर लौटना चाहता हूँ। मैं फिर से एक छोटे कलाकार की तरह सीखना चाहता हूँ”।

उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म संगीत के एक ही तरह के ढर्रे से वो ऊब चुके थे। अब वे किसी फिल्म इंडस्ट्री के लोगो के दबाव के बिना, स्वतंत्र रूप से संगीत सृजन करना चाहते हैं। अरिजीत का मानना है कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली गायक में अपनी जगह बनाएं और वे स्वयं उन्हें सुनकर प्रेरित हो सकें।

क्या फैंस उन्हें दोबारा सुन पाएंगे?
अरिजीत के फैंस के लिए राहत की बात ये है कि अरिजीत ने संगीत से नाता पूरी तरह नहीं तोड़ा है। उन्होंने क्लियर किया है कि वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक (निजी एल्बम) और लाइव कॉन्सर्ट्स करना जारी रखेंगे। सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “संगीत को ‘नमस्ते’ कहा है पगले, जा नहीं रहा हूँ!”

कौन सी होगी आखिरी फिल्म?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अरिजीत के कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स अभी पाइपलाइन में हैं। बॉलीवुड फिल्म के लिए उनका आखिरी बड़ा गाना फिल्म ‘ओ रोमियो’ में होगा। इस फिल्म का टाइटल सोंग “हम तो तेरे ही लिए थे” जो फरवरी 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

news desk

Recent Posts

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

3 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

4 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

5 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

6 hours ago

IPL 2026: MS Dhoni नहीं तो कंट्रोल नहीं! Chennai Super Kings के लिए खतरे की घंटी

आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings को अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का…

7 hours ago